लाइफ स्टाइल

इन मामलों में मददगार साबित होगा स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल

गन्ना किसानों को अक्सर बीज के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा गन्ना विभाग द्वारा स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल (SGK Portal) लॉन्च किया गया है इस पोर्टल के माध्यम से किसान बीज की उपलब्धता और उससे संबंधित जानकारी घर बैठे ही प्राप्त कर सकेंगे इससे न सिर्फ़ किसानों का समय बचेगा बल्कि उन्हें बेवजह की कठिनाई से भी छुटकारा मिलेगा

Images 2025 02 15t151210. 628

WhatsApp Group Join Now

स्मार्ट गन्ना किसान पोर्टल जारी
किसान स्मार्ट गन्ना किसान (SGK) पोर्टल पर गन्ना विकास विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in के जरिए गन्ने के बीज की उपलब्धता से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं उप गन्ना आयुक्त, मुरादाबाद हरपाल सिंह ने कहा कि किसान इस पोर्टल का इस्तेमाल कर सरलता से बीज की उपलब्धता देख सकते हैं इसके लिए किसान को enquiry.caneup.in वेबसाइट ओपन करनी होगी, फिर कैप्चा कोड डालकर जिले का चयन करना होगा

 

इसके बाद ग्राम कोड और किसान कोड दर्ज कर ‘व्यू’ पर क्लिक करना होगा, जिससे किसान से जुड़ी जानकारी दिखाई देगी दिखाई गए मीनू में गन्ना बीज उपलब्धता पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां किसान को आधार नंबर या बैंक एकाउंट नंबर के लास्ट 4 डिजिट और मोबाइल नंबर दर्ज कर सत्यापन करना होगा इसके बाद अपनी सहकारी गन्ना विकास समिति और गन्ना प्रजाति का चयन करना होगा चयन करने पर समिति क्षेत्र के आरक्षित प्लॉट्स की सूची दिखाई देगी

गांव का चयन करने के बाद ‘सर्च’ पर क्लिक करने से किसानवार सूची दिखाई देगी, जहां किसान सूची में दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क कर बीज की उपलब्धता और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

किसानों को होगा बड़ा फायदा
इस पोर्टल से अब किसानों को किसी सरकारी कार्यालय या एजेंसी के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी वे घर बैठे औनलाइन जानकारी प्राप्त कर बीज खरीद सकते हैं, जिससे उनका समय और श्रम दोनों की ही बचत होगी

Back to top button