लाइफ स्टाइल
साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन किया जारी
Indian Railway Jobs: साउथ सेंट्रल रेलवे ने अप्रेंटिस के खाली पदों पर भर्ती के लिए एक बड़ा नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के अनुसार कुल 4232 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। यह एक सुनहरा अवसर है उन उम्मीदवारों के लिए जो रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक हैं। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह औनलाइन होगी। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाना होगा।

WhatsApp Group
Join Now
SSR RRC के लिए कैसे करें आवेदन ?
- सबसे पहले साउथ सेंट्रल रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट scr.indianrailways.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “Apprentice Recruitment 2024-25” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स प्राप्त करें।
- आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें (यदि लागू हो)।
- फॉर्म जमा करने के बाद एक प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
SSR RRC के लिए क्या है योग्यता ?
- शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवारों को 10वीं पास होना चाहिए और संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना जरूरी है।
- आयु सीमा: न्यूनतम उम्र 15 साल और अधिकतम उम्र 24 साल होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार उम्र में छूट दी जाएगी।
- अन्य आवश्यकताएं: उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
SSR RRC के लिए कब तक कर सकते हैं आवेदन ?
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 28 दिसंबर 2024 से प्रारम्भ हो चुकी है। उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 27 जनवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस निर्धारित समय सीमा के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा, इसलिए उम्मीदवारों को राय दी जाती है कि वे आखिरी तिथि से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।

