लाइफ स्टाइल

SSC 27 इस दिन स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी, डी पदों के लिए खोलेगा आवेदन सुधार विंडो

SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) 27 अगस्त, 2024 को स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी, डी पदों के लिए आवेदन सुधार विंडो खोलेगा. परीक्षा के लिए दर्ज़ उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- ssc.gov.in. पर जाकर अपने एसएससी स्टेनो आवेदन पत्र को संपादित कर सकेंगे. फॉर्म में परिवर्तन करने की अंतिम तारीख 28 अगस्त है.

Download 1 1
WhatsApp Group Join Now

उम्मीदवार 17 अगस्त तक परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते थे. परीक्षा के माध्यम से एसएससी ग्रेड सी और डी पदों के लिए कुल 2,006 रिक्तियों को भरने जा रहा है. परीक्षा अक्टूबर-नवंबर के लिए संभावित रूप से निर्धारित है

एसएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा, “यदि पहले से भरे गए आवेदन पत्र में कोई सुधार/ बदलाव करने की जरूरत है, तो उम्मीदवार इसके लिए ‘आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो’ का इस्तेमाल कर सकते हैं.

आयोग ने बोला कि वह आवेदन पत्र में किसी भी परिवर्तन, सुधार या संशोधन के लिए सुधार विंडो की समय सीमा के बाद प्रस्तुत किसी भी निवेदन पर विचार नहीं करेगा और उसे सरसरी तौर पर खारिज कर देगा, चाहे वह डाक, फैक्स, ईमेल या भौतिक माध्यम से संचार का कोई भी माध्यम हो.

Back to top button