लाइफ स्टाइल

SSC CGL के एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

ssc cgl admit card 2024: कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) टीयर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. एडमिट कार्ड को आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट पर जारी किया गया है. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं.

Bpsc ad 2023 10

WhatsApp Group Join Now

कर्मचारी चयन आयोग की एसएससी सीजीएल टीयर वन की परीक्षा में देशभर से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रहा है. वहीं बिहार से भी आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या बढ़ी है. इसबार 17,727 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में कुल आवेदकों की संख्या 30 लाख है.

इस प्रतियोगिता में एक सीट के लिए 170 आवेदकों के बीच सीधी प्रतिस्पर्धा होगी. इसी से आंदजा लगाया जा सकता है प्रतियोगिता काफी हाई लेवल की होगी. इसका कटऑफ भी काफी ऊपर जाएगा. इन 30 लाख आवेदकों में उत्तर प्रदेश और बिहार से केवल पौने नौ लाख अभ्यर्थी हैं. इसमें बिहार से करीब 2 लाख 65 हजार 276 उम्मीदवार हैं. वहीं उत्तर प्रदेश वाले आवेदकों की संख्या 6 लाख 16 हजार 306 है. इन दोनों राज्यों से 35 फीसदी आवेदक हैं. कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) टीयर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. परीक्षार्थी अपनी रीजनल एसएससी की वेबसाइट्स पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. एसएससी सीजीएल टीयर-1 परीक्षा 9 से 26 सितंबर के बीच आयोजित होगा

परीक्षा में सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्क, सामान्य जागरूकता, मात्रात्मक योग्यता और अंग्रेजी समझ जैसे विषय शामिल होंगे. प्रत्येक सेक्शन में 25 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 50 होंगे. टियर-I में वस्तुनिष्ठ प्रकार के, बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. अंग्रेजी समझ को छोड़कर प्रश्न अंग्रेजी और हिंदी दोनों में होंगे. प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक का नकारात्मक अंकन होगा.

 

Back to top button