लाइफ स्टाइल

SSC : जानें, जीडी कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा का शेड्यूल

SSC GD Constable Bharti 2025: केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) और एसएसएफ में कांस्टेबल (जीडी), असम राइफल्स में राइफलमैन (जीडी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो में सिपाही भर्ती 2025 के लिए आज 14 अक्टूबर औनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि है. कांस्टेबल जीडी के 39481 पदों के लिए आज रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं. औनलाइन आवेदन फीस 15 अक्टूबर की रात 11 बजे तक जमा होगी. औनलाइन आवेदन पत्रों में त्रुटि संशोधन के लिए 5 नवंबर से 7 नवंबर की रात 11 बजे तक मौका मिलेगा. इस भर्ती के लिए पहले चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा जनवरी-फरवरी 2025 में संभावित है.

Assam rifles 1

WhatsApp Group Join Now

यहां पढ़ें 10 खास बातें

1. योग्यता – कांस्टेबल भर्ती में 10वीं पास युवा आवेदन कर सकेंगे.

2. उम्र सीमा 18 साल से 23 साल होगी. उम्र की गणना 1 जनवरी 2025 से होगी. उम्मीदवार का जन्म 2 जनवरी 2002 से पहले और 01 जनवरी 2007 के बाद नहीं होना चाहिए. अधिकतम उम्र सीमा में ओबीसी को तीन साल और एससी एसटी वर्ग को पांच साल की छूट रहेगी.

3. चयन कैसे होगा

सबसे पहले लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड) होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) और शारीरिक मापतौल परीक्षा (पीएसटी) के बुलाया जाएगा. जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे उन्हें मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बुलाया जाएगा. लिखित परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी. पीईटी पीएसटी महज क्वालिफाइंग होंगे. पीईटी पीएसटी में केवल पास होना महत्वपूर्ण होगा.

4. पदों का ब्योरा

फोर्स पुरुष स्त्री योग

बीएसएफ 13306 2348 15654

सीआईएसएफ 6430 715 7145

सीआरपीएफ 11299 242 11541

एसएसबी 819 000 819

आईटीबीपी 2564 453 3017

असम राइफल्स 1148 100 1248

एसएसएफ 35 000 35

एनसीबी 11 11 22

योग 35612 3869 39481

5. लिखित परीक्षा का पैटर्न

पेपर एक घंटे का होगा. पेपर में 80 प्रश्न ही पूछे जाएंगे. लिखित परीक्षा में जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल नॉलेज और जनरल अवेयरनेस, इलिमेंट्री मैथ्स और इंग्लिश/हिन्दी विषय से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे. चारों सेक्शन से 20-20 प्रश्न पूछे जाएंगे. सभी सेक्शन 40-40 मार्क्स के होंगे.

6. नेगेटिव मार्किंग होगी. गलत उत्तर के लिए एक चौथाई अंक काटा जाएगा.

7. शारीरिक योग्यता संबंधी नियम ( पीएसटी)

लंबाई

पुरुष उम्मीदवार – 170 सेमी

महिला उम्मीदवार – 157 सेमी

सीना- पुरुष उम्मीदवार – 80 सेमी (फुलाकर – 85 सेमी)

8. शारीरिक दक्षता परीक्षा ( PET – Physical Test)

पुरुष उम्मीदवारों को 24 मिनट में 5 किमी की दौड़ लगानी होगी. स्त्री उम्मीदवारों को साढ़े 8 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ भी लगानी होगी.

9. फाइनल मेरिट

जो पीईटी पीएसटी में पास होंगे, उनकी लिखित परीक्षा में प्राप्ताकों के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट बनेगी. पीईटी पीएसटी महज क्वालिफाइंग होंगे.

10. 13 भाषाओं में होगी परीक्षा

केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों ( सीएपीएफ ) में कांस्टेबल जीडी के पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा अब हिंदी और इंग्लिश के अतिरिक्त 13 क्षेत्रीय भाषाओं में भी आयोजित होगी. गृह मंत्रालय के इस निर्णय से जीडी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में हिस्सा लेने वाले लाखों उम्मीदवार अपनी मातृ भाषा में परीक्षा दे सकेंगे. इससे उनके चयन की संभावनाएं बढ़ेंगी.

Back to top button