SSC MTS Admit Card 2024 : आयोग ने पांच रीजन के एडमिट कार्ड किए जारी
एसएससी ने रीजनल वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के स्टेटस अपडेट कर दिए गए हैं और परीक्षा से चार दिन पहले यानी 26 सितंबर से एडमिट कार्ड मौजूद हो जाएंगे. कुछ रीजन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं, कुछ रीजन के एडमिट कार्ड अभी नहीं जारी किए गए हैं. आयोग ने पांच रीजन के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. इसमें मध्य प्रदेश, सेंट्रल, वेस्टर्न, नॉर्थ वेस्टर्न, नॉर्थ इस्ट शामिल हैं. जिन रीजन के एडमिट कार्ड आ गएहैं, वो नीचे दिएगए लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं.

परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रकार के एमसीक्यू प्रश्न होंगे. सेशन I और सेशन II के सामान्य जागरूकता अनुभाग के लिए प्रश्न अंग्रेजी, हिंदी और 13 क्षेत्रीय भाषाओं में सेट किए जाएंगे. सेशन I में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, लेकिन सेशन II में प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक नंबर की नेगेटिव मार्किंग है. प्रवेश पत्र मौजूद हो जाएंगे.
कितने हैं उ्ममीदवार केंद्र गवर्नमेंट के मंत्रालयों, कार्यालयों और विभागों में मल्टी टॉस्किंग स्टाफ (एमटीएस) और सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडायरेक्ट टैक्सेस एवं सेंट्रल ब्यूरो ऑफ नारकोटिक्स में हवलदार भर्ती 2024 के लिए प्रथम चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 30 सितंबर से 14 नवंबर के बीच कराई जाएगी. कर्मचारी चयन आयोग मध्य क्षेत्र के अधीन यूपी और बिहार में रिकॉर्ड 17,93,680 अभ्यर्थी दर्ज़ हैं जो कि देशभर में दर्ज़ 57,44,713 अभ्यर्थियों का 31.22 फीसदी है. दोनों राज्यों के 19 शहरों में 102 केंद्रों पर परीक्षा सुबह नौ से 10:30 बजे, 12:30 से दो बजे और चार से 5:30 बजे तक होगी.
पटना में सर्वाधिक छात्र
एमटीएस के लिए एसएससी मध्य क्षेत्र में सर्वाधिक 4,23,445 अभ्यर्थी पटना में दर्ज़ हैं. इनके लिए 27 केंद्र बनाए गए हैं. लखनऊ के 13 केंद्रों पर 2,28,465, वाराणसी के 12 केंद्रों पर 2,07,135, कानपुर के नौ केंद्रों पर 2,19,915, प्रयागराज के नौ केंद्रों पर 1,45,050 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे.

