SSC आज ग्रेड सी और डी पदों के लिए स्टेनोग्राफर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो हुई शुरू
SSC Stenographer 2024: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) आज ग्रेड सी और डी पदों के लिए स्टेनोग्राफर 2024 परीक्षा के लिए आवेदन सुधार विंडो प्रारम्भ करने जा रहा है. परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाकर अपने एसएससी स्टेनोग्राफर आवेदन पत्र 2024 को संपादित कर सकेंगे. आधिकारिक नोटिस के अनुसार, उम्मीदवार कल 28 अगस्त तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से एसएससी स्टेनोग्राफर 2024 आवेदन में सुधार कर सकते हैं.

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक उम्मीदवार को ‘आवेदन पत्र सुधार के लिए विंडो’ के दौरान दो बार अपने संशोधित आवेदन को ठीक करने और फिर से जमा करने की अनुमति होगी. यदि अपडेट किए गए आवेदन में कोई गलती हुई है, तो उन्हें जरूरी सुधार करने के बाद एक और संशोधित आवेदन जमा करने की अनुमति दी जाएगी. यदि लागू सुधार शुल्क एसएससी को प्राप्त नहीं होते हैं, तो आवेदन पत्र की स्थिति ‘अपूर्ण’ के रूप में दिखाई जाती है और यह जानकारी आवेदन पत्र प्रिंटआउट के शीर्ष पर मुद्रित होती है, ऐसा आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा और पहले जमा किया गया आवेदन वैध रहेगा.” हालांकि उन्हें पहली बार सुधार करने और संशोधित आवेदन को फिर से जमा करने के लिए 200 रुपये का सुधार शुल्क देना होगा.
वहीं दूसरी बार सुधार और फिर से जमा करने के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है. ये सुधार शुल्क सभी उम्मीदवारों पर लागू होंगे. यह भर्ती अभियान स्टेनोग्राफर के ग्रेड सी और डी पदों के लिए कुल 2,006 रिक्तियों को भरेगा. परीक्षा अक्टूबर-नवंबर माह में आयोजित होने की आशा है.
SSC Stenographer 2024: ऐसे करें सुधार
- सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी ssc.gov.in पर जाना होगा.
- फिर अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- होम पेज पर मौजूद आवेदन सुधार लिंक पर क्लिक करें.
- आवश्यक सुधार करें और भुगतान करें.
- अंत में सबमिट पर क्लिक करें और पुष्टिकरण पृष्ठ को सेव करें.
- अभ्यर्थी भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं.

