जायफल घिसकर चेहरे पर लगाने से ये 4 समस्याए होंगी दूर
Jaiphal benefits for skin: जायफल, जिसे गरम मसालों में शामिल करके इस्तेमाल किया जाता है स्किन की कई समस्याओं को दूर करने में मददगार है। ये एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, जिसका अर्थ है कि यह मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाने, त्वचा की बनावट में सुधार करने और बेहतर रंगत को बढ़ावा देने में सहायता करता है। जब त्वचा पर इसे घिसकर लगाया जाता है तो ये रोमछिद्रों को खोलने में सहायता करता है जिससे स्किन अंदर से हेल्दी रहती है। इसके अतिरिक्त भी त्वचा पर जायफल घिसकर लगाने से कई लाभ मिलते हैं। तो, जानते हैं जायफल घिसकर चेहरे पर लगाने से क्या होता है (Jaiphal benefits for skin in hindi)
जायफल घिसकर लगाने के फायदे
1. दाग-धब्बों को कम करने में मददगार
जायफल को चेहरे पर लगाने से चेहरे के दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं। जायफल, त्वचा की टोन सुधारने में मददगार है। ये विटामिन सी से भरपूर है, जो त्वचा को चमकदार बनाने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। विटामिन सी क्लींजिंग गुणों के साथ कोलेजन उत्पादन को भी बढ़ावा देता है। ये दाग-धब्बों को कम करता है और समय के साथ इसे साफ करने में सहायता करता है।
2. पिग्मेंटेशन में
जायफल त्वचा में मेलेनिन उत्पादन को कम करता है और त्वचा को सूरज की यूवी किरणों से बचाता है। ये प्राकृतिक रूप से त्वचा को गोरा करने वाला पदार्थ है, जो काले धब्बे और हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है। इससे होता ये है कि आपकी त्वचा में अंदर से निखार आता है और एक ग्लोइंग स्किन पाने में सहायता मिलती है।
3. एक्ने कम करने में मददगार
जायफल, एंटी एक्ने गुणों से भरपूर है। ये एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर है। दरअसल, जायफल में सक्रिय कंपाउंड मिरिस्टिसिन है जो कि एंटी बैक्टीरियल, एंटी फंगल और एंटीवायरल गुणों के लिए जाना जाता है। यह एक्ने के उपचार में एक कारगर घटक बनाता है, क्योंकि यह उन बैक्टीरिया को मारने में सहायता करता है जो एक्ने निकलने का कारण बनते हैं।
4. डार्क सर्कल में
जायफल को घिस लें और इसमें थोड़ा सा दूध मिलाकर डार्क सर्कल के इर्द-गिर्द लगा लें। कुछ दिनों तक ऐसा लगातार करना डार्क सर्कल को कम करने में मददगार है। ये आंखों के इर्द-गिर्द पिग्मेंटेशन को कम करता है और स्किन अंदर से मॉइस्चराइज करता है। इससे डार्क सर्कल में कमी आती है। तो, इन अनेक कारणों से आप स्किन के लिए जायफल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

