लाइफ स्टाइल

JEE मेन 2025 में जारी किए जाएंगे ये नए नियम

JEE Main 2025 New Update: यदि आप जेईई मेन 2025 परीक्षा के लिए शामिल हो रहे हैं, तो यह समाचार आपके काम की है नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2025 के लिए अपनी वेबसाइट को नवीनतम जानकारी के साथ अपडेट किया है जो विद्यार्थी JEE Main 2025 से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वे पुरानी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकते हैं पिछले वर्ष, NTA ने पुरानी JEE वेबसाइट jeemain.nta.nic.in को बदलकर नयी वेबसाइट jeemain.nta.ac.in लॉन्च की थी लेकिन इस साल, एजेंसी ने एक बार फिर से पुरानी वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर लौटने का निर्णय किया है

Exam 5 1729426396

WhatsApp Group Join Now

पिछले वर्ष वेबसाइट के परिवर्तन का मुख्य कारण एक नया NTA प्लेटफॉर्म विकसित करना था मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक NTA के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि पहले NIC (राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र) JEE मेन के औनलाइन आवेदन फॉर्म को होस्ट करता था अब, NTA ने अपने स्वयं के सर्वर का इस्तेमाल करते हुए औनलाइन आवेदन फॉर्म, सिटी इंफॉर्मेशन स्लिप, एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड जैसी गतिविधियों के लिए नया प्लेटफॉर्म तैयार किया है

पिछले साल की वेबसाइट में एक स्वचालित चैट सुविधा भी थी, जो विद्यार्थियों के लिए एक औनलाइन सहायक के रूप में कार्य करती थी, और यह विकल्प विद्यार्थियों को पृष्ठ के नीचे दाएं कोने में मिल सकता था हालांकि, JEE Main 2025 वेबसाइट में हाल के बदलावों के पीछे का कारण अभी साफ नहीं है नया रूप सरल नेविगेशन प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है, जिससे सभी परीक्षार्थियों को एक सुव्यवस्थित अनुभव मिल सके.

इस वर्ष, NTA ने यह भी घोषणा की है कि Covid-19 महामारी के दौरान एक अस्थायी तरीका के रूप में पेश किए गए JEE Main सेक्शन B में वैकल्पिक प्रश्न 2025 की परीक्षा के लिए खत्म कर दिए जाएंगे इस फैसला ने देशभर के छात्रों, शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों में विभिन्न प्रतिक्रियाएं उत्पन्न की हैं, जिनमें कई ने अपनी तैयारी की रणनीतियों पर इसके संभावित असर को लेकर चिंता व्यक्त की है

Back to top button