लाइफ स्टाइल

गोड्डा में मेकअप का तड़का लगा रहा है यह फेमस आर्टिस्ट, जानें कैसे पाएं स्पेशल ट्रेनिंग क्लास…

गोड्डा: 18 सितंबर को जिले में ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़ा एक खास आयोजन होने जा रहा है इस दिन गोड्डा के Tushtaya Inn में रांची की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट नैंसी नायक एक विशेष “वन डे लुक एंड लर्न मास्टर क्लास” आयोजित करने आ रही हैं यह आयोजन गोड्डा की ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक बड़ा अवसर बताया जा रहा है जहां आपको एक दिवसीय प्रशिक्षण के साथ-साथ इस क्षेत्र में काम करने के बारे में भी कहा जाएगा

Images 2025 09 05t162403. 783

WhatsApp Group Join Now

हाथों-हाथ टिप्स और तकनीकें सिखाएंगी
नैंसी नायक पिछले कई सालों से मेकअप इंडस्ट्री में एक्टिव हैं उन्होंने न सिर्फ़ रांची, बल्कि झारखंड के अन्य हिस्सों में भी मेकअप की नयी पहचान बनाई है उनकी विशेषता यह है कि वे आधुनिक ट्रेंड्स और पारंपरिक स्टाइल को मिलाकर मेकअप को सुन्दर और ग्लैमरस लुक देती हैं गोड्डा में होने वाले इस आयोजन में वे प्रतिभागियों को हाथों-हाथ टिप्स और तकनीकें सिखाएंगी, ताकि सीखने वालों को सीधे तौर पर प्रैक्टिकल अनुभव मिल सके

दो अलग तरह के मेकअप सिखाएं जाएंगे
मास्टर क्लास में प्रतिभागियों को दो भिन्न-भिन्न तरह के मेकअप सिखाए जाएंगे पहला है ब्राइडल मेकअप, जिसमें शादी-विवाह के मौके पर दुल्हन को परफेक्ट और सुन्दर लुक देने की बारीकियां बताई जाएंगी इसमें फेस कट, स्किन टोन, ड्रेस के मुताबिक मेकअप और लंबे समय तक टिके रहने वाले मेकअप के गुर सिखाए जाएंगे
दूसरा है सोसाइटी मेकअप, जिसमें पार्टी, इवेंट और खास मौकों पर ग्लैमरस दिखने के लिए महत्वपूर्ण नुस्खे बताए जाएंगे यह उन लोगों के लिए बहुत खास होगा, जो अक्सर पब्लिक गेदरिंग और फंक्शंस में शामिल होते हैं

यह आयोजन न केवल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी पार्लर से जुड़े लोगों के लिए, बल्कि उन युवाओं के लिए भी सुनहरा मौका है जो इस क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं साथ ही, मेकअप में रुचि रखने वाले आम लोग भी इसमें शामिल होकर अपनी पर्सनल ग्रूमिंग को निखार सकते हैं

रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य
नैंसी नायक का मानना है कि मेकअप सिर्फ़ सुंदर दिखने का साधन नहीं है, बल्कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने का भी तरीका है इसी संदेश के साथ वे गोड्डा में अपनी मास्टर क्लास आयोजित कर रही हैं आयोजकों की ओर से कहा गया है कि इसमें शामिल होने के लिए पहले से रजिस्ट्रेशन कराना जरूरी है इच्छुक प्रतिभागी दिए गए नंबर पर संपर्क कर अपनी सीट सुरक्षित कर सकते हैं यह आयोजन गोड्डा के लिए ऐतिहासिक साबित हो सकता है, क्योंकि पहली बार इतने बड़े स्तर पर मेकअप इंडस्ट्री का सेशन यहां होने जा रहा है

Back to top button