लाइफ स्टाइल

बालों का झड़ना तुरंत रोक देगा ये हेयर मास्क

बारिश में नमी, पसीना और उमस के कारण तेजी से हेयर फॉल होता है. मानसून ऐसा सीजन है जिसमें हर कोई बालों के झड़ने से परेशान होता है. वैसे थोड़े बहुत बाल तो प्रतिदिन टूटते ही हैं, लेकिन यदि बालों का गुच्छा का गुच्छा टूटने लगे या फिर हाथ लगाते ही बाल झड़ने लगें तो परेशानी का निवारण जरूर कर लें. तेजी से झड़ते बालों को रोकने के लिए आप हेयर मास्क और खास हेयर ऑयल का इस्तेमाल करें. आज हम आपको गुड़हल के फूलों के बना हेयर मास्क, हेयर ऑयल और गुड़हल के फूलों का पानी बनाना और इस्तेमाल करना बता रहे हैं, जिससे बालों का झड़ना कम हो जाएगा.

Images 2024 07 15t161608. 871 11zon
WhatsApp Group Join Now

झड़ते बालों के लिए हेयरमास्क

गुड़हल के फूलों का हेयरमास्क- गुड़हल के फूलों को बालों पर हेयर मास्क (Hibiscus Hair Mask) की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकता है. इस हेयरमास्क को बनाना बहुत आसान है. आपको गुड़हल के ताजा फूल लेने हैं और उन्हें पीसकर एक पेस्ट बनाना है. अब गुड़हल के फूलों से तैयार पेस्ट को आधा एक घंटे लिए बालों में लगाकर रखें. समय पूरा होने के बाद बालों को धो लें.

गुड़हल के फूलों का तेल- इसके अतिरिक्त आप नारियल के ऑयल (Coconut Oil) या फिर ऑलिव ऑयल में गुड़हल के फूलों का पाउडर मिला लें. इस ऑयल को बालों को आधा घंटे के लिए लगाकर छोड़ दें. फिर बालों को किसी माइल्ड शैंपू से वॉश कर लें.

गुड़हल के फूलों वाला पानी- गुड़हल कई तरह से बालों को लाभ पहुंचाता है. आप गुड़हल के फूलों वाला पानी भी बालों में लगा सकते हैं. इसके लिए गुड़हल के फूलों को पानी में डालकर उबाल लें और इस पानी से बालों को स्प्रे करें और थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. फिर बालों को सादा पानी से वॉश कर लें.

गुड़हल के फूल, मेथी और करी पत्ता का तेल- आप चाहें तो गुड़हल के फूल और मेथी के बीज डालकर भी ऑयल बना सकते हैं. ये ऑयल बालों को झड़ने से बचाने में असरदार काम करेगा. इसके लिए नारियल का ऑयल लें और उसमें मेथी के दाने, करी पत्ता और गुड़हल के फूल डालकर उबाल लें. इस ऑयल को ठंडा होने पर सिर पर लगा लें. इसे 6 महीने तक स्टोर भी किया जा सकता है.

Back to top button