मैंगो शेक बनाने के लिए बेस्ट होता है यह आम, यहां जानिए सबसे फ्रेश पेय बनाने का राज…
गर्म हवाओं और बढ़ते तापमान की वजह घरों से बाहर निकलते ही लोगों का गला सूखने लगता है। लोग गले की प्यास बुझाने के लिए अधिक से अधिक लिक्विड ले रहे हैं। शहर में प्यास बुझाने के लिए ज्यादातर लोग आम शेक लेना पसंद कर रहे हैं, लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता कि आम की किस वैरायटी से मैंगो शेक बनाया जाता है। आम की हर वैरायटी से मैंगो शेक क्यों नहीं बनाए जाते हैं।

जिले में बादामी आम से ही बनता है मैंगो शेक
छतरपुर शहर में मैंगो शेक बनाने वाले जगदीश चौरसिया बताते हैं कि जिले में सभी स्थान मैंगो शेक बादामी आम से ही बनाया जाता है। क्योंकि ये साइज में बड़ा होता है। इसका वजन आधा किलो से भी अधिक रहता है। जिसकी वज़ह से इसमें गूदा अधिक निकलता है, जिस आम से गूदा निकलता है उसी से मैंगो शेक बन सकता है।
इस वैरायटी में रेशे नहीं निकलते हैं
जगदीश बताते हैं कि बादामी आम से मैंगो शेक बनाने की दूसरी वजह ये है कि इस वैरायटी में रेशे नहीं रहते हैं। जिससे मैंगो शेक बनाने में सरलता होती है। वहीं दशहरी, लंगड़ा और सफेदा जैसी वैरायटी में रस ही निकलता है और रेशे भी निकलते हैं जिससे मैंगो शेक नहीं बन पाता है।
तोतापुरी आम से भी बनता है मैंगो शेक
बताते हैं कि छतरपुर जिले में तो बादामी आम से मैंगो शेक बनता है। वहीं उत्तर प्रदेश के कानपुर जैसे शहरों में तोतापुरी आम से मैंगो शेक बनाया जाता है, क्योंकि आम की इस वैरायटी में भी गूदा होता है और रेशे नहीं होते हैं। फिलहाल वर्षों से छतरपुर में बादामी आम ही आ रहा है। इसी वैरायटी से शहर की सभी जूस दुकानों मैंगो शेक बनता है।

