लाइफ स्टाइल

लाजवाब चटपटी चाट के लिए मशहूर है यह जगह, जानें लोकेशन

दही भल्ले हों या टिक्की, चाट देखते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है खाने के लिए लोगों की दीवानगी ही है, जो वो किसी भी फेमस दुकान पर दिन-रात की परवाह किए बिना पहुंच जाते हैं आलू और हरी सब्जियों से तैयार स्पेशल चाट (Special Snacks) आपको फर्रुखाबाद (Farrukhabad) में भी मिलेगी इस दुकान पर अलग ढंग से इसे तैयार किया जाता है, जिसके कारण स्वाद लाजवाब आता है इसी लिए लोगों की दीवानगी इतनी अधिक है की दुकान खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग जाती हैं

Newsexpress24. Com 20 1512033 lucknow famous chaat

WhatsApp Group Join Now

धर्मेंद्र चाट भंडार का स्वाद है लाजवाब
धर्मेंद्र चाट भंडार के संचालक बताते हैं कि वह चाट बनाने के लिए साबुत मसालों को घर में पीसकर तैयार करते हैं इसमें वह दही के साथ ही हरी सब्जियों का भी प्रयोग करते हैं उन्होंने कहा कि जब चाट तैयार हो जाती है तो इसके ऊपर वह मीठी चटनी का भी तड़का लगाते हैं इस दौरान शुद्धता का भी पूरा के ध्यान रखा जाता है

क्वालिटी भी मिलती है बेस्ट
यहां पर चाट खाने वाले ग्राहक बताते है कि धर्मेंद्र चाट भंडार पर मिलने वाली चाट की क्वालिटी बहुत लाजवाब है वहीं, इस चाट की मूल्य मात्र 20 रुपए प्रति प्लेट है प्राकृतिक मसाले होने के कारण ग्राहकों की स्वास्थ्य पर भी कई फर्क नही पड़ता है इस समय पर शहर के हर कोने से लोग इनकी चाट का लुत्फ उठाने के लिए आ रहे हैं

आलू चाट बनाने का तरीका
सबसे पहले आलू चाट तैयार करने के लिए पैन और हरी सब्जियां होनी चाहिए वहीं, उन सब्जियों में हरी मिर्च, धनिया, पालक, मूली के साथ ही दही और उबले हुए आलू, हरी मटर और सरसों के ऑयल की आवश्यकता होती है इसके बाद गुड़, मेवा, अजवाइन और जीरा से मीठी चटनी तैयार करते हैं इसके बाद धीमी आंच में आलू को पकाते हैं जब यह भून जाती हैं तो इसे एक प्लेट में निकालने के बाद ऊपर से हरी सब्जियों को डालकर दही और चटनी मिलाकर ग्राहकों को देते हैं

Back to top button