इस मिठाई ने लोगों को बना दिया दीवाना, पूर्वांचल मे है इसकी एक अलग पहचान
जिले में अनेक छोटी बड़ी मिठाइयां मिलती हैं। कोई अपनी बनावट तो कोई अपने स्वाद के लिए प्रसिद्ध है। लेकिन हम एक ऐसी मिठाई के बारे में बात करेंगे और दिखाएंगे जिसके वर्षो से लोग स्वाद के दीवाने हैं। यही नहीं इस मिठाई ने पूरे जनपद में अपना परचम लहरा दिया है।

मऊ जनपद में एक ऐसी दुकान है। जंहा मिलने वाला लौंग लत्ता अपनी मिठास के लिए पूर्वांचल में एक अलग पहचान रखता है। स्वाद के बदलते दौर में भी इस मिठाई का जलवा है। इसकी वजह है इस दुकान के कारीगर जिनके बनाने का तरीका भी बहुत बढ़िया है। खोया मिले हुए लौंग के मिश्रण से तैयार होने औ रगरमा गरम ऑयल की कढ़ाई में तलने के बाद जैसे ही चीनी के चाशनी में डुबो करके निकलता है तो उसे लौंग लता बोला जाता है।
ऐसे बनता है लौंगलता
मऊ शहर में इसकी खूब मांग है। मऊ शहर के साथ-साथ इसे अन्य जनपदों में लोग बड़े चाव से ले जाते हैं।इसका स्वाद ऐसा जैसे मुंह में चाशनी घुल जाए। कुल मिला कर मऊ जिले की पहचान है राजवंती का लौंग लत्ता। लौंग लता बनाने वाले रामकेवल ने कहा कि हम 20 वर्षों से यहां लौंग लता बनाते हैं। लौंग लता बनाने में मैदा,खोवा लॉन्ग, काजू आदि सामान से बनाया जाता है। लौंग लता बनाने से पहले मैदा में घी मिलाकर गुथा जाता है फिर लोई बनाकर उसे गोल बेल करके खोवा, लॉन्ग, काजू बादाम आदि भरा जाता है।
ये है इस खास मिठाई की कीमत
राजवंती स्वीट्स पर बिकने वाले लौंग लता का काफी डिमांड है। जिसकी मूल्य ₹15 पर पीस है। लौंगलता की शुद्धता और मशहूर होने की वजह से लोग शाम को आते हैं और खाते हैं और खरीद का घर भी ले जाते हैं। दुकानदार आकाश गुप्ता का बोलना है कि हमारे यहां लौंग लता काफी मशहूर है। लौंग लता 30 वर्ष से हमारे दुकान पर बिकता है। स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। हमारे दुकान से शाम के समय लगभग 700 से 800 लौंग लता आराम से बिक जाता है।
यहां का लौंगलता काफी फेमस
ग्राहक अमित ने कहा कि लौंग लता खाने यहां हम आते हैं। यहां का लौंगलता काफी फेमस है और काफी टेस्टी है। हम कई वर्षों से यहां लौंगलता खाते हैं। यहां के लौंगलता के स्वाद भी लाजवाब है। बाहर से भी लोग आते हैं तो लौंगलता यहीं से खाते हैं और टेस्ट बेहतर होने की वजह से लोग घर भी ले जाते हैं।


