लाइफ स्टाइल

बेहद जादुई है यह ट्रिक, सिर्फ हरी मिर्च और दूध से जमाएं दही…

ऋषिकेश: भारतीय रसोई में दही का विशेष महत्व है यह न सिर्फ़ स्वाद बढ़ाता है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी लाभ वाला होता है आमतौर पर दही जमाने के लिए पहले से जमी हुई दही यानी जमावन का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन कभी-कभी ऐसा समय आता है जब जमावन समाप्त हो जाती है और तुरंत दही की आवश्यकता होती है ऐसे में लोग घरेलू तरीका अपनाते हैं इन्हीं तरीकों में से एक है दूध में कच्ची हरी मिर्च डालना यह तरीका पारंपरिक है, लेकिन प्रश्न यह है कि क्या वाकई इससे दूध जमता है आइए इसे विस्तार से समझते हैं

Green chilli and curd combination

WhatsApp Group Join Now

बिना जमावन के जमाए दही

दही जमाने की प्रक्रिया लैक्टिक एसिड बैक्टीरिया पर आधारित होती है जब गुनगुने दूध में थोड़ा दही मिलाया जाता है, तो उसमें उपस्थित बैक्टीरिया दूध को फर्मेंट करके दही में बदल देते हैं कच्ची हरी मिर्च के डंठल में भी यह नेचुरल बैक्टीरिया उपस्थित होते हैं जो दही जमाने में सहायता कर सकते हैंयदि आपके पास जमावन नहीं है तो आप इस आसान तरीका को अपना सकते हैं सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालें और फिर उसे गुनगुना होने तक ठंडा करें अब 2 से 3 कच्ची हरी मिर्च लें उनका डंठल न हटाएं मिर्च को अच्छे से धोकर सुखा लें ताकि गंदगी या नमी न रह जाए फिर इन मिर्चों को दूध में डालें ध्यान रहे कि मिर्च का डंठल वाला हिस्सा दूध में डूबा होना चाहिए क्योंकि वहीं पर महत्वपूर्ण बैक्टीरिया होते हैं

कितना लगता है समय

इसके बाद बर्तन को ढककर किसी गर्म स्थान पर रख दें गर्मियों में दूध 8 से 10 घंटे में दही में बदल सकता है, जबकि सर्दियों में अधिक समय लग सकता है जब दही जम जाए तो मिर्च निकाल दें अब आपका दही इस्तेमाल के लिए तैयार है

इस तरह से जमाया गया दही सामान्य दही की तरह ही होता है हां, इसमें हल्का अलग स्वाद आ सकता है, लेकिन तीखापन नहीं होता क्योंकि तीखापन बीजों और मिर्च की त्वचा में होता है, डंठल में नहीं यह तरीका थोड़ा धीरे काम करता है और पहले कोशिश में सफल हो या न हो, यह तापमान और स्वच्छता पर निर्भर करता है

Back to top button