लाइफ स्टाइल

भारी भरकम खर्चे से बचने के लिए पढ़ें ये खबर, बस इस ट्रिक से दूर होगा पैरों का कालापन

महिलाओं में सैंडल पहनने का क्रेज बढ़ता जा रहा है कई बार इससे पैरों में सनटैन होने से कालापन पड़ जाता है इसे हटाने के लिए पार्लर में जाकर हजारों रुपए खर्च करने पड़ते हैं लेकिन अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा अब घर पर ही 1 नींबू,1 चम्मच नमक और सोडा के साथ से आपके पैर का कालापन दूर हो जाएगा बरसात के दिनों में सड़क पर जमा हुए पानी में भीगते पैर और उसकी वजह से त्वचा पर होती जलन और खुज‍ली भी परेशान कर देती है इससे पैरों  की सारी खूबसूरती को तो समाप्त होती ही है, पैरों से आने वाली बदबू और स्किन इन्फेक्शन कठिनाई में डाल सकती है गीले और चिपचिपे मौसम में भीगे जूते, पसीने से भीगे पैर एलर्जी पैदा कर सकते हैं इसलिए बरसात में अपने पैरों की खास देखभाल करनी चाहिए

09 11 2022 dark feet 23192920

WhatsApp Group Join Now

घर पर करें पेडीक्योर
आप अपने घर में ही पेडीक्योर (Glowing feet hack) कर सकते हैं इसके लिए आपको एक टब में इतना गर्म पानी लेना है जिससे आपके पर सरलता से उसमें डूब जाएं अब इसमें आपको दो चम्मच नमक, एक चम्मच बेकिंग पाउडर और एक चम्मच कोई भी सिर धोने वाला शैंपू डाल देना है आप इसमें नींबू का रस भी निचोड़ दीजिए अब लगभग 15 से 20 मिनट तक इसमें पर डुबोकर बैठ जाइए इसके बाद आप नींबू के छिलके से अपने पैरों की गंदगी को निकाल सकते हैं आप प्यूमिक स्टोन से अपने पैरों को रब कर सकते हैं ऐसा करने के बाद आप एक दही और बेसन का मिक्सर बनाकर 10 मिनट के लिए अपने पैरों पर लगा सकते हैं इसके बाद पैर धो लें नारियल ऑयल से अच्छे से मसाज कर लीजिए और टिशू पेपर से साफ कर लीजिए आपको पार्लर जैसा ही परिवर्तन नजर आएगा

मॉनसून में इन बातों पर दें ध्यान

जब भी आप घर पर बाहर से जाएं तो वापस आने पर पैरों को साबुन से धोएं इसके लिए लिक्विड वॉश या साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं फेस की तरह ही पैरों को भी खास देखभाल की आवश्यकता होती है ऐसे में हमेशा एक अच्छी फुट क्रीम या मॉइस्चराइजर पैरों पर लागू करें ये पैरों को हाइड्रेट रखने के साथ ही एलर्जी से बचाते हैं इससे एड़ियां भी मुलायम रहती हैं मानसून सीजन में पैरों की स्किन को सप्ताह में दो बार क्लींनिंग और  स्क्रबिंग जरूर करें यदि यहां डेड स्किन जमा हो गए तो इसमें संक्रमण का चांस बढ़ जाता है

Back to top button