मां से रिश्ते सुधारने के लिए जरूर करें इस ग्रह की अरधाना
कई संतानें अपनी मां के लिए कपूत साबित होती हैं। इसके प्रमाण आए दिन समाज में किसी न किसी रूप में सामने आते रहते हैं। कई बार तो बच्चे अपनी मां के शत्रु तक बन जाते हैं। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र ऐसी घटनाओं के पीछे एक ग्रह को उत्तरदायी मानता है। ज्योतिष के अनुसार, एक ग्रह बच्चे की मानसिकता ऐसी बना देता है कि वह अपनी मां से गलत व्यवहार कर बैठता है। देखिए, कहीं आपकी कुंडली में भी तो ऐसी स्थिति नहीं।

रांची के जाने-माने ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) बताते हैं कि कोई बच्चा अपनी मां के साथ गलत व्यवहार तब करता है, जब उसके संस्कार गलत हों और कुंडली में चंद्रमा गड़बड़ हो। ये ग्रह राहु-केतु या शनि नहीं, बल्कि चंद्रमा है। किसी बच्चे की कुंडली में यदि चंद्र पीड़ित है या फिर चंद्र की महादशा अच्छी नहीं है तो ऐसे में ऐसे बच्चा मां के विरुद्ध हो सकता है।
चांद का संबंध मां से
ज्योतिषाचार्य ने कहा कि चंद्रमा का सीधा संबंध मन से होता है। ऐसे में यदि चंद्रमा की हालात ठीक न हो तो मां के साथ संबंध खराब होंगे ही होंगे। चाहे आप कुछ भी कर लें, इन दोनों का बॉन्ड कभी मजबूत नहीं हो पाता। इन दोनों में से एक कितना भी बलिदान कर ले, लेकिन संबंध खराब होते ही चले जाते हैं। ऐसे में कुंडली में चंद्र को मजबूत करना काफी महत्वपूर्ण है।
ऐसे मजबूत होगा चंद्रमा
चंद्रमा मजबूत करने का सबसे अच्छा तरीका आप मोती धारण करें। मोती आपको शीतलता प्रदान करेगा। क्योंकि, चांद जल तत्व है, ऐसे में प्रत्येक दिन कम से कम 2 से 3 लीटर पानी जरूर पीएं। ताजा रसीले फल का सेवन करें। इसके अतिरिक्त एक बीज मंत्र है, उसका भी उच्चारण करना काफी लाभदायक होता है। हालांकि, ज्योतिषाचार्य को अपनी कुंडली दिखाकर की मंत्र का जाप करें।
मां के साथ संबंध होंगे मजबूत
आगे बताया, इतना करने से आप धीरे-धीरे देखने लगेंगे कि आपकी कुंडली में चंद्रमा मजबूत हो रहा है। मन भी स्थिर होगा। दिमाग शांत होगा और माता के साथ संबंध भी काफी धीरे-धीरे मधुर होने लगेंगे। माता के साथ रिश्ता अच्छा होने से आपको देवी-देवताओं के आशीर्वाद प्राप्त होंगे। आपके कई सारे कार्यों में भाग्य के सहारे कामयाबी मिल जाएगी। ज्योतिषाचार्य संतोष कुमार से परामर्श या मिलने के लिए 6200403916 नंबर पर संपर्क करें। यह रांची के पंचवटी प्लाजा में बैठते हैं।

