लाइफ स्टाइल

भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए करे इन चीजो से जलाभिषेक

वाराणसी : हिंदू पंचांग के मुताबिक वर्ष में कुल 12 शिवरात्रि होती हैं इसमें महाशिवरात्रि और सावन के शिवरात्रि का अपना विशेष महत्व होता है सावन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को सावन के शिवरात्रि के नाम से जाना जाता है सावन के सोमवार की तरह यह दिन भी महादेव की कृपा पाने के लिए बहुत खास होता है इस दिन महादेव की पूजा के दौरान भिन्न भिन्न चीजों को यदि उन्हें अर्पण किया जाए तो शारीरिक, मानसिक और भौतिक हर तरह के कष्ट दूर होते हैंDownload 11zon 2024 07 27t170322. 005

WhatsApp Group Join Now

काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय ने कहा कि इस बार सावन की शिवरात्रि 2 अगस्त 2024 को है इस दिन भगवान भोले को प्रसन्न करने के लिए उनके जलाभिषेक के साथ कुछ खास चींजे भी उन्हें अर्पित करनी चाहिए और विशेष विधि से उनकी पूजा करनी चाहिए

सावन की शिवरात्रि को करें ये उपाय
पंडित संजय उपाध्याय ने कहा कि सावन की शिवरात्रि के दिन महादेव की पूजा के दौरान शिवलिंग पर कुमकुम और चंदन का लेपन करना चाहिए इसके अतिरिक्त उन्हें अक्षत चढ़ाना चाहिए अक्षत शुक्र का प्रतीक होता है जिसे शिवलिंग पर अर्पित करने से धन सम्बंधित समस्याएं दूर होती हैं

शत्रु का भय होगा दूर
पंडित संजय उपाध्याय ने कहा कि इसके अतिरिक्त दुश्मन का भय दूर करने के लिए शिवलिंग पर काला तिल भी चढ़ाना चाहिए इस ऊपरी बाधा और प्रेत बाधा से मुक्ति मिल जाता है

कटेंगे 3 जन्मों के पाप
पंडित संजय उपाध्याय ने कहा कि इसके अतिरिक्त तीन पत्ती वाला शुद्ध बेलपत्र भी शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए शास्त्रों के अनुसार, भगवान शिव को एक बेलपत्र अर्पित करने से तीन जन्म के पापों का नाश होता है इसके अतिरिक्त उन्हें भस्म लगाकर पूरे विधि विधान से उनका श्रृंगार करना चाहिए इससे मनुष्य के जीवन की हर तरह की समस्याएं खत्म हो जाती है और घर में सुख, शांति, ऐश्वर्य का वास होता है

 

Back to top button