लाइफ स्टाइल

एसएससी भर्ती के लिए आवेदन की आज आखिरी तारीख

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर (Junior Hindi Translator), जूनियर ट्रांसलेटर (Junior Translator) और सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर (Senior Hindi Translator) भर्ती परीक्षा के लिए औनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस आज यानी 12 सितंबर को समाप्त हो जाएगी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं आवेदन के लिए करेक्शन विंडो 13 और 14 सितंबर, 2023 को खुलेगी

Newsexpress24. Com 35000 download 20

WhatsApp Group Join Now

पदों की संख्या : 307

वैकेंसी डिटेल्स

पद का नाम पदों की संख्या
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर 21
जूनियर ट्रांसलेट ऑफिसर 13
जूनियर ट्रांसलेटर 263
सीनियर ट्रांसलेटर 01
सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर 09

एप्लीकेशन फीस

आवेदकों को 100 रुपये फीस का भुगतान करना होगा स्त्री उम्मीदवारों और अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), बेंचमार्क विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूबीडी) और आरक्षण के लिए योग्य पूर्व सैनिकों से संबंधित उम्मीदवारों को फीस के भुगतान से छूट दी गई है

आयु सीमा

उम्मीदवारों की उम्र 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र सीमा में छूट दी जाएगी

सैलरी

35,400 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक

जरूरी डॉक्यूमेंट्स

  • आधार कार्ड/ई-आधार का प्रिंटआउट
  • मतदाता पहचान पत्र
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट
  • स्कूल/कॉलेज आईडी कार्ड
  • एम्प्लॉयर आईडी कार्ड (सरकारी/पीएसयू/निजी) आदि
  • रक्षा मंत्रालय द्वारा जारी भूतपूर्व सैनिक डिस्चार्ज बुक
  • केंद्र/राज्य गवर्नमेंट द्वारा जारी कोई अन्य फोटोयुक्त आईडी कार्ड

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं
  • आवेदन करने के लिए रजिस्टर करें और लॉग इन करें
  • डिटेल्स भरें, फीस का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें
  • आगे की आवश्यकता के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रखें

Back to top button