Today Tarot Card Reading: टैरो कार्ड रीडिंग से जानिए किन चुनौतियों के साथ आएगा आज का दिन…
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय आत्म-परिपक्वता और गहरे आत्मबोध का है. मेच्युरिटी टैरो कार्ड इस बात की ओर इशारा करता है कि आपने हाल ही में कोई ऐसा भावनात्मक या जीवन अनुभव किया है जिसने आपको अंदर से बदल दिया है. अब आप पहले से ज़्यादा स्थिर, समझदार और शांत नजरिया अपना रहे हैं. रिश्तों में अब आप प्रतिक्रिया देने की बजाय समझदारी से काम लेंगे. यदि कोई रिश्ता टूट चुका है या संघर्ष में है, तो अब आप उस पर एक नयी सोच के साथ आगे बढ़ सकते हैं. वहीं सिंगल लोगों के लिए यह समय स्वयं से जुड़ने और आत्म-संवेदना बढ़ाने का है.

द मास्टर टैरो कार्ड बताता है कि आपने अब जीवन को भीतर से समझना प्रारम्भ किया है. यह समय है आत्मनिर्भर बनने का जहाँ आप बाहरी राय से ज़्यादा अपनी अंतःचेतना पर भरोसा करना सीख रहे हैं. करियर में आपकी फैसला क्षमता और नेतृत्व गुण सामने आएंगे. लोग आपकी समझदारी और संतुलन की सराहना करेंगे. स्वास्थ्य के स्तर पर ध्यान, योग और मानसिक शांति के साधन आपके लिए अत्यंत लाभ वाला साबित होंगे. कुल मिलाकर, यह चरण जीवन में गहराई, संतुलन और आंतरिक गुरु को पहचानने का है जहाँ आप स्वयं के पथप्रदर्शक बनते जा रहे हैं.
टैरो कार्ड का महत्व
टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं. इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है. इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है.
मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम
-
- द फूल
-
- द मैजिशियन
-
- द हाई प्रीस्टेस
-
- द एम्प्रेस
-
- द एम्परर
-
- द हायरोफैन्ट
-
- द लवर्स
-
- द चेरीअट
-
- स्ट्रेंथ
-
- द हरमिट
-
- व्हील ऑफ फॉर्च्यून
-
- जस्टिस
-
- द हैंग्ड मैन
-
- डेथ
-
- टेम्परेंस
-
- द डेविल
-
- द टॉवर
-
- द स्टार
-
- द मून
-
- द सन
-
- जजमेंट
-
- द वर्ल्ड
जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है. इसके अतिरिक्त प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार भिन्न-भिन्न तत्वों को प्रदर्शित करते हैं. जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है. फिर कप जो पानी को दर्शाता है. इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है. वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है.

