लाइफ स्टाइल

नवरात्रि व्रत में ट्राई करें ये राजगिरा रेसिपी

Rajgira recipes for fasting: नवरात्रि में सात्विक खाना खाने और व्रत की परंपरा रही है लोग तरह-तरह की चीजें बनाते हैं जिनमें प्याज और लहसुन का इस्तेमाल नहीं किया जाता है इस कड़ी में आप आलू की कई रेसिपी, कुट्टू की कई रेसिपी और फिर दूसरे सब्जियों की कई रेसिपी ट्राई कर सकते हैं लेकिन आज हम इन सब से अलग राजगिरा की रेसिपी पर बात करेंगे राजगीरा के छोटे-छोटे दानों से बने लड्डू आपने बाजार से खरीदकर खाए होंगे व्रत के दिनों में इसे अक्सर लोग खाते हैं लेकिन, आज हम इसकी कुछ अतिरिक्त रेसिपी भी बताएंगे जिसे आप इन दिनों ट्राई कर सकते हैं

Newsexpress24. Com 3 collage maker 13 oct 2023 08 06 am 6621 1697164668

WhatsApp Group Join Now

व्रत में ट्राई करें राजगिरा रेसिपी

1. राजगिरा पराठा

राजगिरा पराठा आप व्रत के दौरान आराम से बनाकर खा सकती हैं ये बहुत टेस्टी होता है आपको राजगिरा को पीस लेना और फिर इसमें हरी मिर्च और धनिया काटकर मिला लें ऊपर से अजवाइन और बाकी मसाले मिला लें फिर गर्म पानी से गूंथ लें अब इससे पराठा बनाएं और फिर आराम से बैठकर खाएं इसके अतिरिक्त आप राजगिरा के आटे की रोटी भी बनाकर खा सकते हैं

2. राजगिरा हलवा

राजगिरा हलवा बहुत टेस्टी होता है इसे बनाने के लिए आपको राजगिरा को घी में भून लेना है फिर इसमें गुड़ डालें और अच्छे से पिघलने तक पकाएं उसके बाद दूध डाल दें और ड्राई फ्रूट फिर सबको अच्छी तरह से पकाकर हलवा बनाएं और इसका मजा लें इसके अतिरिक्त आप इसी तरह आप इसका खीर बनाकर भी खा सकते हैं

3. राजगिरा आलू पकोड़ा

राजगिरा आलू पकोड़ा बनाना बहुत सरल है बस आपको आलू को मैश करना है इसमें थोड़ा सा मसाला, धनिया पत्ता और हरी मिर्च को बारीक काटकर मिलाना है  फिर इसे गोल बनाएं और राजगिरा के छोटे-छोटे दानों को इसपर चिपका दें फिर इसे तल लें अब इसे खाएं तो, इस बार नवरात्रि के व्रत में आप इन तीन चीजों को बनाकर खा सकते हैं

Back to top button