लाइफ स्टाइल

UP Police Bharti: पुलिस भर्ती बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की बढ़ाई तिथि

यूपी Police Bharti 2024 : यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस सब इंस्पेक्टर (गोपनीय), पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर (लिपिक) और पुलिस सहायक सब इंस्पेक्टर (लेखा) के 921 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि 31 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया है प्रोग्रामर ग्रेड-टू और कंप्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 55 पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन की तिथि भी 31 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक के लिए बढ़ा दी गई है यूपीपीबीपीबी की इस भर्ती में आवेदन करने को इच्छुक अभ्यर्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर 31 जनवरी 2024 तक औनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Newsexpress24. Com up police bharti 31 download 99

WhatsApp Group Join Now

तीनों पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन आवेदन और शुल्क जमा होने की आखिरी तिथि पहले 28 जनवरी थी, जबकि शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की आखिरी तिथि 30 जनवरी थी भर्ती बोर्ड ने तीनों के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाने के साथ ही शुल्क समायोजन एवं आवेदन में संशोधन की आखिरी तिथि को भी 2 फरवरी 2024 को रात्रि 12 बजे तक बढ़ा दिया है यह निर्णय 25 से 28 जनवरी तक सार्वजनिक अवकाश होने से अभ्यर्थियों को आ रही दिक्कतों के कारण लिया गया है बोर्ड के निर्णय से अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए तीन दिन और संशोधन के लिए दो दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है

इस प्रकार आवेदन कर चुके और फीस न जमा करा पाने वाले अभ्यर्थी 31 जनवरी तक औनलाइन आवेदन और 2 फरवरी तक आवेदन शुल्क समायोजन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर पूरी कर सकते हैं वहीं नए अभ्यर्थी जिन्होंने अभी तक आवेदन प्रक्रिया प्रारम्भ नहीं की, वे उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की वेबसाइट पर जारी भर्ती नोटिफिकेशन, आवेदन शर्तें और चयन प्रक्रिया आदि की शर्तें ध्यान से पढ़ने के बाद ही आवेदन करें

Back to top button