UPPSC: यूपी कृषि सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने संयुक्त राज्य कृषि सेवा (प्रीलिम्स) परीक्षा 2024 का रिज़ल्ट जारी कर दिया है। यदि आप इस परीक्षा के रिज़ल्ट का प्रतीक्षा कर रहे थे, तो आपको अब UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।आयोग ने यह रिज़ल्ट पीडीएफ फाइल के रूप में जारी किया है, जिसमें सभी सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं।PDF डाउनलोड कर अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। यह परीक्षा 18 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी. यूपीपीएससी ने कुल 2,029 उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा के लिए सफल घोषित किया है।

जो भी उम्मीदवार इस प्रीलिम्स परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें मेन्स परीक्षा में पास होना होगा। वे मेन्स परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे। आपको बता दें कि इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल 40,293 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में सिर्फ़ 23,866 उम्मीदवार ही शामिल हो पाए।इस भर्ती प्रक्रिया के अनुसार कुल 268 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और साक्षात्कार राउंड के आधार पर किया जाएगा।मेंस परीक्षा का शेड्यूल जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
परिणाम चेक करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आपको पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर दिए गए “What’s New” सेक्शन में जाएं।
- अब आपकी स्क्रीन पर परिणाम की पीडीएफ फाइल खुल जाएगी।
- ध्यान से पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर खोजें।
यदि आपका रोल नंबर है, तो आप इस पीडीएफ फाइल को डाउनलोड कर लें ताकि भविष्य में इसे सरलता से देख सकें।रिजल्ट चेक करने के बाद, सफल उम्मीदवार अपने मेन्स परीक्षा की तैयारी में लग जाएं। जल्द ही मेन्स परीक्षा की तारीखों की घोषणा की जाएगी।उम्मीद की जा रही है कि एक हफ्ते के अंदर मेन्स परीक्षा की तारीखों की डेट आ जाएगी। इसके बाद मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।

