फेज 3 के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का इंटरव्यू शेड्यूल जारी, यहां से करें चेक
UPSC Interview 2023 Schedule: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने फेज 3 के लिए यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 का साक्षात्कार शेड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो भी सिविल सेवा परीक्षा, 2023 के लिए साक्षात्कार राउंड या पर्सनल साक्षात्कार में शामिल होना चाहते हैं, तो वे UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in वेबसाइट पर जाकर सूचना देख सकते हैं।

यूपीएससी ने 817 उम्मीदवारों को फेज 3 के लिए साक्षात्कार 18 मार्च से 9 अप्रैल, 2024 तक आयोजित किए जाएंगे। जारी किए गए नोटिस में रोल नंबर, तारीख और साक्षात्कार का सेशन भी शामिल है। सुबह के सेशन के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9 बजे है, और दोपहर के सेशन के लिए रिपोर्टिंग समय दोपहर 1 बजे है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक इन 817 उम्मीदवारों के पर्सनालिटी टेस्ट (इंटरव्यू) के ई-समन पत्र शीघ्र ही मौजूद कराए जाएंगे। यह ई-समन लेटर उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख और समय में कोई परिवर्तन नहीं करेगा।
जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि और समय के भीतर डीएएफ-II जमा नहीं किया है, उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और पहले निर्देश के मुताबिक उस उम्मीदवार को कोई ई-समन लेटर जारी नहीं किया जाएगा।
UPSC Interview 2023 Schedule चेक करने का डायरेक्ट लिंक
यूपीएससी साक्षात्कार 2023 का शेड्यूल ऐसे करें डाउनलोड
यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर मौजूद उस लिंक पर क्लिक करें, जहां यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2023 साक्षात्कार शेड्यूल लिखा हो।
एक नया पेज खुलेगा।
लिंक पर क्लिक करें और पीडीएफ फाइल खुलेगी।
डेट और डिटेल चेक करें और इसे डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

