लाइफ स्टाइल

UPSC Free Coaching: ऐसे मिलेगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग सेवा

IAS Story: यूपीएससी की फ्री कोचिंग कराने वाले इस आईएएस अधिकारी का नाम अरुण कुमार है उन्होंने आईएएस के पद से त्याग-पत्र देकर, उन युवाओं को निःशुल्क में UPSC की तैयारी करानी प्रारम्भ की है, जो आईएएस या आईपीएस बनना चाहते हैं इन दिनों वह पटना के गंगा घाट की सीढ़ियों पर बैठकर UPSC की कोचिंग दे रहे हैं इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है आपको बता दें कि अरुण कुमार ने आईएएस के पद से त्याग-पत्र देकर यह नयी पहल प्रारम्भ की है, और अब उनकी फोटोज़ और कोशिश सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं.

Ignou upsc cse free coching

WhatsApp Group Join Now

कौन हैं आईएएस अरुण कुमार?
पटना के गंगा घाट पर UPSC की निःशुल्क कोचिंग देने वाले अरुण कुमार मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं उनका जन्म बिहार के सीतामढ़ी जिले में हुआ था उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने UPSC की परीक्षा पास की और आईएएस बन गए अरुण कुमार ने 1993 में UPSC की परीक्षा पास की थी और एक वर्ष की ट्रेनिंग के बाद 1994 में उन्हें आईएएस पद पर नियुक्त किया गया था

IAS के पद से इस्तीफा
IAS बनने के बाद अरुण कुमार ने कई भिन्न-भिन्न स्थानों पर काम किया, लेकिन बाद में उन्होंने इस पद से त्याग-पत्र दे दिया और उन विद्यार्थियों को पढ़ाने का फैसला लिया, जो संसाधनों के अभाव में UPSC की तैयारी नहीं कर पाते अरुण कुमार का मानना है कि वर्तमान में कोचिंग संस्थानों की फीस काफी अधिक हो गई है, जिससे कई प्रतिभाशाली विद्यार्थी पीछे रह जाते हैं इसलिए उन्होंने ऐसे विद्यार्थियों को निःशुल्क में पढ़ाने का फैसला लिया है

पिता ने भी छोड़ी थी नौकरी
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अरुण कुमार बताते हैं कि उनके पिताजी पटना यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थे जब राष्ट्र के पीएम लाल बहादुर शास्त्री ने ‘जय जवान, जय किसान’ का नारा दिया, तो उनके पिता ने भी जॉब छोड़कर खेती करने का निर्णय किया पिता के इस कदम से अरुण कुमार को काफी प्रेरणा मिली, जिसकी वजह से उन्होंने यह कदम उठाया अब वह पटना के एनआईटी घाट पर प्रतिभावान विद्यार्थियों को निःशुल्क में UPSC और BPSC की कोचिंग दे रहे हैं

Back to top button