लाइफ स्टाइल

UPSC ने जारी किया मेन्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

UPSC CSE Mains Admit Card 2024: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज 13 सितंबर को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) मेन्स एडमिट कार्ड 2024 घोषित कर दिया है जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर UPSC CSE मेन्स एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं यूपीएससी (UPSC CSE) मेन्स 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी

Bpsc ad 2023 1

WhatsApp Group Join Now

एडमिट कार्ड के साथ आयोग ने परीक्षार्थियों के लिए निर्देश भी जारी किए हैं उम्मीदवारों के लिए परीक्षा के दिन UPSC CSE 2024 मेन्स एडमिट कार्ड के साथ एक मूल वैध फोटो आईडी प्रूफ लाना जरूरी है आयोग 20 से 29 सितंबर तक यूपीएससी सीएसई मेन्स 2024 आयोजित करेगा

परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर का सत्र दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी यूपीएससी मेन्स परीक्षा में नौ पेपर शामिल होंगे जो सब्जेक्टिव टाइप के होंगे और प्रत्येक पेपर तीन घंटे का होगा इस परीक्षा में सिर्फ़ वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जो प्री परीक्षा में पास हो चुके हैं मेन्स परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को साक्षात्कार में शामिल होना होगा

ऐसे डाउनलोड करें यूपीएससी मेन्स एग्जाम डेट

  • उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं
  • इसके बाद होमपेज पर उपस्थित एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें
  • अब मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें
  • इसके बाद एडमिट कार्ड आपको स्क्रीन पर दिखाई देगा
  • उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें

 

Back to top button