UPSSSC PET!आंसर-की जारी
UPSSSC PET Answer Key download pdf : यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी 2023) की आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश पीईटी आंसर-की upsssc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को आंसर-की में दिए गए उत्तरों पर आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। यदि किसी प्रश्न के उत्तर को लेकर कोई विरोध है तो 15 नवंबर 2023 तक उसे upsssc.gov.in पर जाकर औनलाइन मोड में दर्ज कराया जा सकता है। ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 100 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। आयोग इन आपत्तियों की समीक्षा करेगा और उसके मुताबिक फाइनल आंसर-की तैयार की जाएगी। उत्तर प्रदेश पीईटी रिज़ल्ट फाइनल आंसर-की पर आधारित होगा।
यूपी पीईटी का आयोजन राज्य भर के 35 जनपदों में 1058 परीक्षा केंद्रों पर 28 और 29 अक्टूबर को किया गया था। इस बार पीईटी के लिए 20.07 लाख अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की समूह ग के पदों पर भर्ती के लिए पीईटी में शामिल होना जरूरी है।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए यूपी गवर्नमेंट के विभिन्न विभागों में खाली पड़े ग्रुप सी लेवल के हजारों पदों को भरा जाएगा। सबसे पहले प्रारंभिक अर्हता परीक्षा ( पीईटी ) होगी और इसके बाद भर्तियों के संबंध में विज्ञापन निकाल कर आयोग आवेदन लेगा। पीईटी स्कोर के आधार पर भिन्न-भिन्न भर्तियों में अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा/स्किल टेस्ट/शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
UPSSSC PET Answer Key download pdf 28 oct first shift
UPSSSC PET Answer Key download pdf 28 oct second shift
UPSSSC PET Answer Key download pdf 29 oct first shift
पीईटी-2022 का रिज़ल्ट 25 जनवरी 2023 को घोषित किया गया था। यह एक साल यानी 24 जनवरी 2024 तक के लिए मान्य है। आयोग द्वारा इस अवधि तक भर्ती के लिए निकाले जाने वाले विज्ञापन के लिए ये मान्य होंगे। इसके बाद पीईटी-2023 वाले पात्र माने जाएंगे। यह भी एक वर्ष के लिए मान्य होगा।
यूं चेक करें पीईटी 2023 आंसर-की
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाना होगा।
– इसके बाद आंसर-की लिंक पर क्लिक करना होगा।
– अब पर्सनल डिटेल्स दर्ज करके सबमिट करना होगा।
– आंसर-की सामने होगी।
– आंसर-की डाउनलोड करके एक प्रति अपने पास रख लें।

