केले के छिलके का इस तरह करें इस्तेमाल
Kitchen Gardening Tips in Hindi: अक्सर हम केले खाने के बाद उसके छिलके को कचरा समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह छिलका पौधों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। केले के छिलके में पोटैशियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, मैग्नीशियम और सल्फर जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये पौधों की जड़ों को मजबूत करते हैं और उनकी वृद्धि को तेज करते हैं। खासतौर पर फूल और फल देने वाले पौधों के लिए यह एक प्राकृतिक, सस्ता और केमिकल-फ्री फर्टिलाइज़र है। इसका इस्तेमाल करने से न केवल पौधे तेजी से बढ़ते हैं, बल्कि उनमें फूल और फलों की संख्या भी दोगुनी हो सकती है।

केले के छिलके का इस्तेमाल कैसे करें?
केले के छिलके को पौधों की देखभाल में इस्तेमाल करने के कई आसान ढंग हैं। सबसे पहला तरीका है — छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटकर सीधे मिट्टी में दबा देना। इससे छिलका धीरे-धीरे सड़कर मिट्टी में पोषक तत्व छोड़ता है, जो पौधों की जड़ों तक पहुंचते हैं।
दूसरा तरीका है लिक्विड फर्टिलाइज़र बनाना। इसके लिए केले के छिलकों को 2-3 दिन पानी में भिगोकर रख दें। इस पानी में पौधों की आवश्यकता के अनुसार पोटैशियम और फॉस्फोरस घुल जाते हैं। बाद में इस पानी को पौधों की जड़ों में डालें, यह तुरंत असर दिखाता है।
कौन से पौधों के लिए सबसे असरदार है
गुलाब, मनी प्लांट, टमाटर, मिर्च और बैंगन जैसे पौधों के लिए केले के छिलके का फर्टिलाइज़र बहुत असरदार साबित होता है। पोटैशियम पौधों को फूल और फल बनने की प्रक्रिया में सहायता करता है, जबकि फॉस्फोरस जड़ों को मजबूत बनाता है और पत्तों को चमकदार बनाए रखता है। कैल्शियम और मैग्नीशियम पौधों में क्लोरोफिल की मात्रा बढ़ाकर उन्हें अधिक हरा-भरा बनाते हैं।
पाउडर फर्टिलाइज़र और कीट नियंत्रण
केले के छिलके का एक और तरीका है पाउडर फर्टिलाइज़र बनाना। इसके लिए छिलकों को धूप में सुखाकर मिक्सर में पीस लें और पाउडर को मिट्टी में मिलाएं। यह तरीका खासतौर पर गमलों और किचन गार्डन के लिए बढ़िया है, क्योंकि इसमें पोषक तत्व लंबे समय तक बने रहते हैं।
यहा भी पढ़ें: बारिश में नींबू काले होकर गिर रहे हैं? तुरंत अपनाएं ये 3 उपाय, जो बचाएंगे लाखों का नुकसान!
इसके अलावा, यदि आपके पौधों की पत्तियों पर कीड़े लग गए हैं, तो केले के छिलके को पत्तियों के आसपास दबा दें। इसमें उपस्थित प्राकृतिक तत्व कीड़ों को दूर रखने में सहायता करते हैं। इससे पौधों की स्वास्थ्य बनी रहती है और बार-बार पेस्टिसाइड देने की आवश्यकता कम पड़ती है।

