जुल्फें घनी और मजबूत बनाने के लिये करे इस आयुर्वेदिक चीज का इस्तेमाल
Bhringraj For Hair Fall: बालों का टूटना आजकल काफी आम हो गया है, यदि इसे समय पर नहीं रोका गया तो इसका अंजाम गंजापन भी हो सकता है, काफी महिलाएं इस परेशानी से जूझ रही हैं, लेकिन लाख कोशिशों के बाद भी फर्श, तौलिए और तकिए बाल झड़े हुए बाल दिखते हैं तो टेंशन होना लाजमी है। आमतौर पर ये गंदगी, पोषण की कमी और खराब लाइफस्टाइट की वजह से होता है। यदि आप भी चाहती हैं कि आपकी जुल्फें घनी और मजबूत बन जाएं तो इसके लिए आपको भृंगराज का इस्तेमाल करना होगा।
बालों के लिए खास औषधि है भृंगराज
भृंगराज (Bhringraj) एक ऐसी आयुर्वेदिक जड़ी बूटी (Ayurvedic Herb) है जिसमें कई तरह के तत्त्व शामिल होते जो बालों के लिए काफी लाभ वाला होते है। यही वजह है कि कई हेयर केयर प्रोडक्ट्स में इस हर्ब का इस्तेमाल होता है। आप भी अपने घर में भृंगराज पाउडर रखें और बालों की स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए इसका इस्तेमाल करें।
भृंगराज में पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स
भृंगराज (Bhringraj) को अंग्रेजी में फॉल्स डेजी (False Daisy) बोला जाता है, इसका साइंटिफिक नाम एक्लिपटिया पोस्टराटा (Eclipta Prostrata) है। इसमें विटामिन ई, विटामिन डी, मैग्नीशियम, आयरन, कैल्शियम के साथ-साथ एंटीवायरल और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज पाई जाती है जो बालों को हर तरह से लाभ पहुंचाती है।
बालों का झड़ना हो जाएगा बंद
भृंगराज पाउडर (Bhringraj Powder) में कई ऐसे तत्त्व पाए जाते हैं जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है, इससे पॉजिटिव असर हमारी बालों और इसकी जड़ों पर पड़ता है। इस पाउडर के स्कैल्प को जबरदस्त मजबूती मिलती है जिससे बालों का टूटना बंद हो जाता है। यदि आप भी गंजेपन से बचना चाहते हैं तो भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें।
कैसे करें भृंगराज पाउडर का इस्तेमाल?
इसके लिए आप एक बर्तन को गैस पर चढ़ाएं इसमें 2 बड़े चम्मच नारियल ऑयल डालें, उसे गर्म करें और फिर इसमें 1 चम्मच भृंगराज पाउडर को डालकर मिक्स कर लें। जब ये उबल जाए तो एक दूसरे बर्तन में निकालकर छान लें। अब इस ऑयल को बालों में लगाएं।

