लाइफ स्टाइल
ठंडे मौसम में गाढ़ा-खट्टा दही जमाने के लिए इस ट्रिक का करें इस्तेमाल
Tips and tricks, दही को कई लोग रोज खाना पसंद करते हैं, वैसे तो दही कुछ ही घंटों में बनकर तैयार हो जाता है। लेकिन ठंडे मौसम में दही जमाना वाकई में थोड़ा कठिन हो सकता है, क्योंकि कम तापमान में बैक्टीरिया की एक्टिविटी धीमी हो जाती है। लेकिन चिंता की बात नहीं, नीचे दिए गए कुछ आसान और असरदार उपायों को अपनाकर आप सर्दियों में भी कुछ ही समय में और बढ़िया दही जमा सकते हैं।

WhatsApp Group
Join Now
ठंड में दही जमाने के आसान और असरदार तरीके
1. गुनगुना दूध इस्तेमाल करें
- दूध न अधिक गरम हो, ना ठंडा, बस हल्का गुनगुना होना चाहिए (करीब 35-40°C)।
- अगर आप दूध को उबालते हैं, तो उसे थोड़ा ठंडा होने दीजिए और जब वह उंगली डालने लायक गुनगुना हो जाए, तभी उसमें जामन यानि थोड़ा दही डालें।
2. जामन की मात्रा थोड़ा बढ़ाएं
- ठंड में बैक्टीरिया धीरे काम करते हैं, इसलिए 1 लीटर दूध में सामान्य 1 चम्मच की बजाय 2 चम्मच दही मिलाएं।
- जमने के लिए गर्म स्थान का इंतज़ाम करें
3. दही को जमाने के लिए किसी गर्म स्थान पर रखें:
- ओवन में रखें और ओवन को 5 मिनट के लिए चालू करके फिर बंद कर दें, ताकि मामूली गर्माहट बनी रहे।
- या दही के बर्तन को कंबल,स्वेटर,टॉवल में लपेट दें।
4. बर्तन का चुनाव ठीक करें
- मिट्टी या स्टील का बर्तन सबसे अच्छा होता है।
- प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें क्योंकि वह तापमान को नियंत्रित नहीं रख पाता।
5. दही जमाते समय हिलाएं नहीं
- एक बार जामन डाल देने के बाद दूध को हिलाएं नहीं, अन्यथा दही ठीक से नहीं जमेगा।
6. रातभर जमने दें
- ठंड में दही जमने में अधिक समय लग सकता है, इसलिए इसे रातभर के लिए छोड़ देना बेहतर होता है, करीब 8-12 घंटे तक।
ध्यान रखने योग्य बातें
- जामन (पुराना दही) ताज़ा और खट्टा न हो।
- अगर आपके पास बार-बार दही नहीं जम रहा है, तो किसी के यहां से जमी हुई दही लेकर आरंभ करें।

