लाइफ स्टाइल

टमाटर के पौधे पर इन उपायों का इस्तेमाल करने से बेहद अच्छी होती है पैदावार

बीते सालों में लोगों के बीच किचन गार्डन का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है लोग रसायन मुक्त सब्जियां खाना पसंद करते हैं लोग अपने किचन गार्डन में सब्जियों के पौधे लगा लेते हैं यदि आपने भी अपने किचन गार्डन में टमाटर का पौधा लगा रखा है उसकी पत्तियां मुड़ रही हैं यह टमाटर में फल नहीं आ रहे या फल का साइज बड़ा नहीं हो रहा तो आप कुछ जैविक ढंग अपना सकते हैं

Tomato farming

WhatsApp Group Join Now

जिला उद्यान अधिकारी डाक्टर पुनीत कुमार पाठक ने कहा कि यदि आपने किचन गार्डन में टमाटर का पौधा लगा रखा है उसमें फल नहीं आ रहा है तो आप कुछ खास तरीका कर सकते हैं कई जैविक तरीका हैं, जिनको अपनाने से टमाटर का पौधा अंगूर के गुच्छों की तरह लद जाएगा हालांकि किचन गार्डन में लगाए हुए टमाटर के पौधे पर किसी भी रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे गुणवत्ता खराब हो सकती है यानी कि टमाटर का फल जहरीला हो सकता है

ज्यादा सिंचाई से करें परहेज
वैसे तो सिंचाई हर पौधे के लिए महत्वपूर्ण होती है लेकिन टमाटर के पौधे में जरूरत से अधिक सिंचाई करने पर जड़ों में सड़न पैदा हो सकती है और फंगस पौधे में लग सकता है ऐसे में टमाटर का पौधा मुरझा कर सूख सकता है महत्वपूर्ण है कि केवल नमी बनाए रखने के लिए ही सिंचाई करें साथ ही जल निकासी बेहतर होनी चाहिए

रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल हो सकता है घातक
टमाटर के पौधे को उचित पोषण मिलना भी महत्वपूर्ण है लेकिन कई बार लोग किचन गार्डन में लगाए हुए टमाटर के पौधे में रासायनिक उर्वरकों का इस्तेमाल करते हैं ऐसा एकदम भी ना करें ऐसा करने से टमाटर में आने वाले फल रसायन युक्त हो सकते हैं लेकिन आप यदि जैविक ढंग से टमाटर के पौधे को उगा रहे हैं तो गोबर की सड़ी हुई खाद या फिर वर्मी कंपोस्ट एक महीने में एक बार जरूर देना चाहिए ऐसा करने से टमाटर के पौधे की ग्रोथ अधिक होगी और फल अधिक आएंगे

10 ML छाछ करेगा कमाल 
अगर टमाटर के पौधे की पत्तियां मुड़ रही हैं मुरझा कर सूख रही है तो देसी तरीका कर सकते हैं इसके लिए घर में तैयार होने वाला 10 ml छाछ को 1 लीटर पानी में घोल बनाकर पत्तियों पर छिड़काव कर दें ऐसा करने से पत्तियां हरी-भरी हो जाएगी

सरसों की खली से मिलेगा बूस्ट
टमाटर के पौधों की अच्छी ग्रोथ और उपज के लिए सरसों की खली बहुत कारगर तरीका साबित हो सकती है 50 ग्राम सरसों की खली को 1 लीटर पानी में 6 से 7 दिन तक छांव वाली स्थान पर घोलकर रख दें उसके बाद इसको छान कर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं खली में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कि पौधों की ग्रोथ के लिए अच्छे होते हैं

टमाटर के पौधे पर करें ये उपाय
टमाटर के पौधे की अच्छी ग्रोथ और टमाटर के फल का साइज बढ़ाने के लिए चूना और ह्यूमिक एसिड बहुत ही कारगर हो सकता है क्योंकि ह्यूमिक एसिड जड़ों का विकास करता है और गर्मी के मौसम में पौधों की ग्रोथ के लिए बहुत ही कारगर होता है

अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप जरूरी
टमाटर के पौधे को प्रतिदिन सूर्य की रोशनी मिलनी चाहिए टमाटर का पौधा ऐसी स्थान पर लगाएं जहां सूर्य की रोशनी पर्याप्त मात्रा में मिलती हो ध्यान रखें कि टमाटर के पौधे पर सीधी धूप भी ना पड़े इसके अतिरिक्त टमाटर के पौधों की जड़ों के आसपास की मिट्टी को साफ रखें हमेशा टमाटर का पौधा लगाने के लिए उपजाऊ मिट्टी का ही इस्तेमाल करें

Back to top button