लाइफ स्टाइल

घर में उपस्थित ये चीजें बढ़ाती है नेगेटिविटी

 

Vastu Tips:घर में कई ऐसी चीजें उपस्थित होती है, जो नेगेटिविटी का कारण बनती हैं और जिसे हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन यह ऊर्जाएं घर के माहौल को नकारात्मक बनाती है और घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े और क्लेश की स्थिति बनी रहती है. चलिए हम आपको घर में उपस्थित उन चीजों के बारे में बताते हैं, जो घर की नेगेटिविटी बढ़ाती हैं. इन चीजों को आज ही घर से बाहर निकाल दें.

Newsexpress24. Com vastu tips 7 vastu tips for home 1686720226 11zon

WhatsApp Group Join Now

रुकी हुई घड़ी: घर में कभी लंबे समय से बंद पड़ी घड़ी को ना रखें. वास्तु के अनुसार, इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार बढ़ता है. जब घड़िया रुकती हैं तो यह पता चलता है कि समय रुक गया है. इसका एक नकारात्मक अर्थ है, जो नकारात्मक रिज़ल्ट ला सकता है.

टूटे हुए ग्लास: घर में टूटे हुए कांच के ग्लास नहीं रखने चाहिए. मान्यता है कि इससे भाग्य के साथ विश्वासघात का सामना करना पड़ता है और आपके बारे में गपशप बढ़ जाती है. आप अपने शब्दों या दूसरों के द्वारा कहे गए शब्दों के कारण भी परेशान हो सकते हैं.

टूटे हुए बर्तन और क्रॉकरी: वास्तु के अनुसार,घर में टूटे हुए बर्तन या क्रॉकरी का इस्तेमाल करना गरीबी के संकेत देते हैं. कभी भी ऐसे ग्लास या बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, जो टूटे हुए हों. यह दुर्भाग्य का कारक माने जाते हैं.

सूखे फूल: ये किसी खूबसूरत चीज के मौत का दुखद संकेत हैं. कभी भी घर में सूखे फूलों को नहीं छोड़ना चाहिए. इससे घर में नकारात्मकता बढ़ती है. इसलिए सूखे फूलों को काटकर बगीचे में फेंक देना चाहिए.

पुराने कैलेंडर: नया सा आते ही या उससे पहले ही पुराने कैलेंडर को बाहर कर देना चाहिए. पुराने कैलेंडर अतीत का संकेत देते हैं, वे पिछले सालों की अतीत की ऊर्जाओं को धारण करते हैं और पुरानी बातों को सोचने के बजाय आगे की ओर बढ़ना अधिक बेहतर है.

कांटेदार पौधे:घर में कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस इत्यादि को नहीं लगाना चाहिए. इससे घर में नेगेटिविटी बढ़ती है. कांटे वाले कैक्टस के पौधों को मेनगेट के बाहर छोड़ना बेहतर होता है. ताकि वे सुरक्षात्मक ऊर्जा ला सकें.

खाली कुर्सी:घर में कभी भी स्थायी रूप से एक खाली कुर्सी रखना शुभ नहीं है. मान्यता है कि यह नुकसानदायक आत्माओं को घर में आमंत्रित करता है. इसलिए यह सुनिश्चित करें कि कोई उस पर नियमित रूप से बैठता हो या उसे पूरी तरह से हटा दिया जाए.

 

Back to top button