लाइफ स्टाइल

बेडरूम में इन रंगों के इस्तेमाल से दंपती में बढ़ेगा रोमांस

हर रंग की अपनी विशेषता होने के साथ ही यह हमारे जीवन पर भी अपना एक अलग असर छोड़ते हैं. ऐसे में यदि दंपती के बीच अक्सर टकराव होता है. तो बेडरूम में रंगों का इस्तेमाल सोच-विचारकर करना चाहिए.

हर रंग की अपनी अलग विशेषता होती है. यह रंग हमारे जीवन पर अपना एक अलग असर छोड़ते हैं. इसलिए बोला जाता है कि रंगो का चयन बहुत सोच-समझकर करना चाहिए. वास्तुशास्त्र के अनुसार आपके बेडरूम में रखी हर वस्तु और उसका रंग आपके जीवन के हर पहलू को प्रभावित करने का काम करता है. ज्यादातर ऐसा भी देखने को मिलता है कि किसी न किसी कारण से दंपती में टकराव बना रहता है.

Newsexpress24. Com vastu tips for bedroom navbharat times 1 11zon 1

WhatsApp Group Join Now

वहीं यदि टकराव अधिक होता है तो आपको सावधान होने की आवश्यकता होती है. क्योंकि हो सकता है कि आपके बेडरूम में रंगों का चयन सोच-समझकर नहीं किया गया हो. हम आपको इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं कि बेडरूम में किस रंग के सामान का इस्तेमाल करना चाहिए. जिससे कि दंपति के बीच प्यार बना रहे.

लाल रंग

अगर आप भी अपने बेडरूम में लाल रंग के नाइट बल्ब या फिर लाल रंग के लैंप का इस्तेमाल करते हैं. तो इसे फौरन ही हटा देना चाहिए. आप अपने बेडरूम में नीले रंग के बल्ब का इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि लाल रंग मंगल का रंग माना जाता है. यह क्रोध के साथ आक्रमकता को भी बढ़ाने का काम करता है. इसलिए लाल रंग के बल्ब का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.

हल्के रंग के पर्दे

बेडरूम के पर्दों के रंग का चुनाव काफी सोच-विचार कर करना चाहिए. आपको अपने बेडरूम में हल्के रंग के पर्दे लगाने चाहिए. आप अपने बेडरूम में सफेद, नारंगी, क्रीम, गुलाबी या फिर पीले रंग के पर्दे लगा सकते हैं. यदि बेडरूम में बनी खिड़की उत्तर दिशा में है. तो आप खिड़की में स्काई ब्लू या फिर सफेद रंग के हल्के पर्दे लगा सकते हैं. इससे दंपती में प्यार बना रहता है.

दीवारों पर हल्का रंग

लोग अपने बेडरुम की दीवारों का रंग अक्सर अपने फर्नीचर के हिसाब से चुनते हैं. लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार बेडरूम की दीवारों पर हमेशा हल्के रंगों का इस्तेमाल करना चाहिए. आप बेडरूम की दीवारों पर गुलाबी, हल्का हरा और आसमानी रंग का पेंट करवा सकते हैं. दीवार पर इन रंगों के होने से दंपती के बीच प्यार और सकारात्मकता बनी रहती है.

बेडशीट का रंग

बेडरूम की बेडशीट का भी हल्के रंगों में चुनाव करना चाहिए. क्योंकि बेडशीट के रंगों का भी हमारे व्यवहार पर असर देखने को मिलता है. गुलाबी रंग की बेडशीट बिछाने से कपल्स के बीच प्यार बढ़ता है. वहीं यह रंग कोमलता का भी प्रतीक माना जाता है. इस रंग की बेडशीट का इस्तेमाल करने से दंपती के बीच प्यार और रोमांस बना रहता है. इसके अतिरिक्त आप बेडशीट के लिए हल्का पीला रंग, नारंगी और आसमानी रंग का भी चुनाव कर सकते हैं. बेडशीट के लिए कभी भी गहरे जामुनी रंग, काले और बैंगनी रंग का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए.

Back to top button