बड़ी खुशखबरी: 12वीं पास के लिए नौकरी का अवसर, आवेदन की प्रक्रिया शुरू

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइ अप्लाई
जिसके लिए 14 फरवरी से उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन करने के पहले उम्मीदवार योग्यता से लेकर उम्र सीमा और सैलेरी इन सब की जानकारी देख लें। 14 फरवरी से 9 मार्च तक आवेदन किया जा सकेगा। अधिक जानकारी के लिए और औनलाइन लागू करने के लिए ranchi.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
15 पदों पर की जाएगी बहाली
• प्रशिक्षण समन्वय (जिला स्तर) के लिए एक पद भरी जाएगी। इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से रुलर मैनेजमेंट या को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन, सोशल वर्क में ग्रेजुएट और 3 साल का अनुभव। उम्र सीमा 22 से 45 वर्ष और सैलरी 35000.
• लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर ( जिला स्तर) के लिए एक पद भरी जायेगी। इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड यूनिवर्सिटी या संस्थान से कॉमर्स में इंटरमीडिएट, साथ में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और एक साल का अनुभव होना महत्वपूर्ण होगा, हिंदी और अंग्रेजी में टंकण दक्षता अनिवार्य।उम्र सीमा 18- 30 और सैलरी 15000.
• प्रखंड समन्वयक (प्रखंड स्तर) के लिए सात पर्दों की नियुक्ति होगी।इसके लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से रुलर मैनेजमेंट या को-ऑपरेटिव मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन, सोशल वर्क में ग्रेजुएट, किसी संबंध में ग्रेजुएशन और 1 साल का अनुभव। उम्र सीमा 22-45 और सैलरी 18000 महीना।
• लेखापाल सह कंप्यूटर ऑपरेटर (प्रखंड स्तर )6 पदों की नियुक्ति होगी।इसके लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड यूनिवर्सिटी या संस्थान से कॉमर्स में इंटरमीडिएट, साथ में डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन और 6 माह का अनुभव होना महत्वपूर्ण होगा। साथ ही, हिंदी और अंग्रेजी में टंकण दक्षता अनिवार्य। उम्र सीमा 18-30 और सैलरी 10000 महीना।

