लाइफ स्टाइल

देसी स्टाइल में मछली बनाने का जाने तरीका

दरभंगा मछली खाना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभ वाला होता है इसमें इतने सारे पौष्टिक तत्व होते हैं कि चिकित्सक भी मछली का सेवन करने की राय देते हैं ऐसे में आज हम आपको देसी स्टाइल में मछली बनाने का तरीका बताएंगे, जिसकी खुशबू इतनी दूर तक जाएगी कि पूरा मोहल्ला पूछ उठेगा

देसी स्टाइल में मछली बनाने का यह तरीका बहुत ही आसान है और बनने का बाद काफी स्वादिष्ट होती है यदि आर एक बार खाएंगे तो इसके स्वाद के फैन हो जाएंगे

Download 2025 09 02t182724. 022

WhatsApp Group Join Now

आवश्यक सामग्री
मछली बनाने के लिए आपको निम्नलिखित सामग्री की जरूरत होगी: – 500 ग्राम मछली- 2 बड़े चम्मच तेल- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच प्याज का पेस्ट- 1 बड़ा चम्मच टमाटर का पेस्ट- 1 चम्मच हल्दी पाउडर- 1 चम्मच धनिया पाउडर- 1 चम्मच जीरा पाउडर- 1 चम्मच गरम मसाला पाउडर- 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर- नमक स्वादानुसार- 2 बड़े चम्मच धनिया पत्ती और पुदीना पत्ती का मिश्रण

मछली बनाने की विधि
सबसे पहले मछली को अच्छे से धो लें और उसे सूखने दें फिर उसमें हल्दी, नमक और थोड़ी सी अदरक का पेस्ट डालकर अच्छे से मिलाएं एक कढ़ाई में ऑयल गर्म करें और उसमें मसाले मिले मछलियों को अच्छे से डीप फ्राई करें

मसाला तैयार करने की विधि
एक मिक्सी जार में जीरा और सरसों डालकर पीस लें फिर इसमें प्याज, लहसुन और अन्य मसाले डालकर पीस लें इस पेस्ट को एक अलग बर्तन में निकाल लें और एक कढ़ाई में ऑयल गर्म करें और इसमें सरसों और सूखी मिर्च का तड़का लगाएं फिर इसमें पिसे गए मसाले को डालकर अच्छे से फ्राई करें जब मसाले से ऑयल छोड़ने लगे, तब इसमें फ्राई की गए मछली को डालें फ्राई कई गई मछली को मसाले में डालकर थोड़ी देर पकाएं फिर इसमें धनिया पत्ता छिड़ककर गरमा गरम परोसें आप इसे चावल या रोटी के साथ परोस सकते हैं

 

 

Back to top button