लाइफ स्टाइल

घर पर बनाये असान तरीके से लाजवाब सोयाबीन चिली

 

Soya Chili Easy Recipe: अक्सर घर में ऐसा होता है कि बनी हुई सब्जी हमारी मनपसंद न हो और हमें खाने का मन न करे खासकर उन लोगों के लिए यह परेशानी और भी बड़ी हो जाती है जो घर से दूर रहते हैं कई बार घर में ताजी सब्जी भी नहीं होती है ऐसे समय में एक आसान और झटपट बनने वाली डिश काम आ सकती है हम बात कर रहे हैं सोयाबीन चिली की, जो न सिर्फ़ स्वाद में लाजवाब है बल्कि बनाने में भी बहुत आसान और सस्ती पड़ती है मात्र 20 से 30 रुपए में यह डिश तैयार हो जाती है और हर किसी का दिल जीत लेती है

Download 2025 08 28t111052. 877

WhatsApp Group Join Now

भिगोना महत्वपूर्ण है
सबसे पहले बाजार से अच्छा सोयाबीन खरीदकर लाएं इसे पहले से लेकर स्टोर भी कर सकते हैं क्योंकि ये खराब नहीं होती एक बर्तन में गर्म पानी लें और उसमें सोयाबीन को 10 से 15 मिनट के लिए भिगो दें ऐसा करने से सोयाबीन फूल जाएंगे और नरम हो जाएंगे, जिससे पकाने में सरलता होगी इसके बाद इन्हें हल्का निचोड़कर अतिरिक्त पानी निकाल दें अब यह सोयाबीन आपकी स्वादिष्ट डिश में डालने के लिए तैयार है

ऐसे तैयार होती है सोया चिली
एक कढ़ाई में ऑयल गर्म करें जब ऑयल गरम हो जाए तो सबसे पहले उसमें अदरक और लहसुन डालें जैसे ही इनकी खुशबू आने लगे, प्याज डाल दें प्याज को अधिक ब्राउन नहीं करना है, बस हल्का सा सुनहरा और क्रंची रखना है इसके बाद शिमला मिर्च डालकर थोड़ी देर भून लें अब स्वादानुसार नमक डाल दें

अब बारी आती है सॉस डालने की घर में जो भी सॉस मौजूद हो – चाहे वह टोमैटो सॉस हो, सोया सॉस हो या चिली सॉस – उसे डालकर अच्छी तरह मिलाएं इसके बाद उबले और निचोड़े हुए सोयाबीन को कढ़ाई में डालें और तेज आंच पर 2 से 3 मिनट तक अच्छे से चलाएं ताकि सारे फ्लेवर सोयाबीन में घुल जाएं सारे सॉस को मिक्स करके डालेंगे तो स्वाद और बढ़िया आएगा

टिप्स जो बना देंगे डिश को और मजेदार
अगर आप और स्वाद चाहते हैं तो पहले सोयाबीन को हल्के ऑयल में फ्राई कर लें फिर सब्जियों में मिलाएं इसमें चिली फ्लैक्स और ऑरगेनो डालेंगे तो स्वाद और बढ़ेगा सॉस का अनुपात ठीक रखें, तो ना ये मीठी बनेगी न बहुत खट्टी इस तरह तैयार हो जाएगी आपकी मजेदार सोयाबीन चिली इसे गरमा-गरम पराठे, रोटी या फिर फ्राइड राइस के साथ खाया जा सकता है स्वाद ऐसा होगा कि आप बार-बार बनाना चाहेंगे खासकर स्टूडेंट्स और बैचलर्स के लिए यह डिश किसी वरदान से कम नहीं

 

Back to top button