लाइफ स्टाइल

पूजा के दौरान ये शुभ संकेत मिलने से आपका पूजा हो रहा सफल

Navratri Special: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ का विशेष महत्व है देखा जाता है कि हर आदमी अपने-अपने ढंग से ईश्वर की आराधना करता है हिंदू धर्म में ईश्वर तक अपनी बात पहुंचाने और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए पूजा-पाठ को भी उत्तम माना गया है सुबह-शाम वकायदा रूप से भगवान की पूजा-अर्चना से घर-परिवार में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है उज्जैन के आचार्य आनंद भारद्वाज के मुताबिक अगर, ऐसे में यदि आपको पूजा के दौरान ये शुभ संकेत मिल सकते हैं, तो इसका अर्थ है कि आप पूजा सफल हो रही है

Download 2025 09 24t111228. 348

WhatsApp Group Join Now

अभी नवरात्रि का पर्व चल रहा है इस दौरान माता की आरधना और पूजा की जा रही है साथ ही कुछ ही दिनों में दिवाली और भी कई बड़े पर्व आ रहे हैं पर्व और त्योहार के समय देवी-देवताओं की पूजा की जाती है पूजा आराधना हमेशा विधि विधान और सच्चे मन से करनी चाहिए, तभी मांगी गई हर इच्छा पूर्ण होती है

दीपक की लौ– पूजा आराधना के समय भगवान या देवी-देवता भक्त की भक्ति से प्रसन्न हो जाते हैं पूजा के दौरान दीपक की लौ में बनने वाली आकृतियां भी आपको शुभ संकेत देती हैं दीपक की लौ में फूल, त्रिशूल या फिर चक्र की आकृति दिखने का मतलब है कि आपकी पूजा सफल हुई है वहीं दीपक की लौ का तेज हो जाना या ऊंची होने का अर्थ भी यही माना जाता है कि भगवान आपकी पूजा से प्रसन्न हैं

पूजा के समय आंखों से आंसू- भगवान की भक्ति करते समय या पूजा करते-करते अनायास ही यदि आपकी आंखों से आंसू आने लगें, तो समझ लीजिए कि आपकी पूजा सफल हो रही है और आपको भगवान की कृपा प्राप्त होने वाली है वहीं आपको पूजा के दौरान अपने घर में सुगंध और ताजगी महसूस होती है, तो इसे भी ईश्वर की कृपा प्राप्ति का संकेत माना जाता है

भगवान की मूर्ति से फूल गिरना- अक्सर देखा जाता है कि पूजा के दौरान भगवान की मूर्ति या तस्वीर से आपके ऊपर फूल आ गिरते हैं तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है इसका अर्थ है कि देवी-देवता आपकी पूजा अर्चना को स्वीकार कर रहे हैं

पूजा के समय घर पर मेहमान का आना- हिन्दू धर्म में मेहमान को अथिति बोला गया है पूजा करते समय यदि आपके घर पर मेहमान का आ जाएं, तो यह भी पूजा सफल होने का ही एक संकेत माना जाता है वहीं यदि पूजा के दौरान आपके घर के सामने सफेद गाय आ जाए, तो यह भी पूजा सफल होने का ही संकेत माना जाता है

 

 

Back to top button