लाइफ स्टाइल

हरियाली तीज पर इस मेकअप से चाँद सा चमकेगा आपका चेहरा

हर‌ियाली तीज का उत्सव श्रावण मास में शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है इस बार यह उत्सव 7 अगस्त दिन बुधवार को मनाया जाएगा यह उत्सव स्त्रियों का उत्सव है इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं

Untitled design 37 2

WhatsApp Group Join Now

हर‌ियाली तीज पर होता है पूजा-पाठ का महत्व
इस दिन जितना पूजा-पाठ का महत्व होता है, उतना ही श्रृंगार का भी, इसलिए हरियाली तीज के दिन सुहागिन महिलाएं खूब सजती सवंरती हैं यदि आपको भी सबसे खूबसूरत और अलग दिखना है तो मेकअप को करने के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

मेकअप आर्टिस्ट ने तीज को लेकर बताया
मेकअप आर्टिस्ट सरिता विश्नोई ने कहा कि इन दिनों हरियाली तीज के समय अधिकांश हमारी स्कीन ऑयली हो जाती है, जिससे नमी और पसीना बहुत होता है इसलिए मेकअप करें तो वो वाटरप्रूफ हो, जिससे कि स्किन पर एक अलग ही टेक्सचर खूबसूरत दिखे साथ ही इस बार तीज पर हल्के और नेचुरल मेकअप को चुनें क्योंकि आज कल न्यूट्रल मेकअप ट्रेंड में है

चेहरे को रखें अच्छे से साफ
सबसे पहले आपको अपनी त्वचा को किसी भी बढ़िया क्वालिटी के किलिंजर से एक कॉटन के कपड़े लेकर चहरे को अच्छी तरह साफ करना है ताकि चेहरे पर लगी सारी धूल मिट्टी साफ हो जाए, उसके बाद कोई भी हल्का सा कारावास फॉर्म में मॉश्चराइजर लगा लें, जिससे आपकी त्वचा हाइड्रेटेड रहेगी

उसके बाद अपने स्किन के अकॉर्डिंग फाउंडेशन लें और उसे अच्छे से फेस पर लागू करें ताकि आपका पेची न लगे, फाउंडेशन के ऊपर से आपको लूस पाउडर या कॉम्पेक्ट पाउडर लगा लेना है, ताकि आपका मेकअप फेस पर काफी लम्बे समय तक बरकरार रहे

आंखों का ड्रेस के अनुसार करे मेकअप
उन्होंने कहा कि आंखें हमारे चेहरे का अहम हिस्सा होती हैं और उसे और सुन्दर बनाने के लिए आई शेप के हिसाब से मेकअप करना भी महत्वपूर्ण होता है अपनी आंखों पर अपनी ड्रेस के अनुसार हल्का सा आईशैडो लागाएं, फिर मस्कारा और काजल लगाकर आई मेकअप को पूरा करें फिर अपने पसंदीदा रंग की लिपस्टिक लगाएं

Back to top button