राष्ट्रीय

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया रोड शो, भारत माता की जय के लगवाए नारे

Sikar: आगामी लोकसभा चुनाव में सीकर से बीजेपी प्रत्याशी सांसद सुमेधानन्द सरस्वती के समर्थन में रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रोड शो किया  इस दौरान शहर में जगह-जगह हजारों लोगों ने पुष्प वर्षा कर अमित शाह का स्वागत किया

केंद्रीय मंत्री अमित शाह के रोड शो की आरंभ कल्याण जी का मंदिर से शुरु हुई जो शहर के घंटाघर, सूरजपोल गेट, जाट बाजार, स्टेशन रोड होते हुए तापड़िया बगीचे स्थित अहिंसा सर्किल तक निकाला गया

Newsexpress24. Com download 2024 04 01t083020. 880

WhatsApp Group Join Now

रोड शो के तापड़िया बगीची पहुंचने पर गृहमंत्री अमित शाह, सीएम भजनलाल शर्मा और बीजेपी से लोकसभा प्रत्याशी सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने जन समूह का हाथ हिलाकर अभिवादन किया इसके बाद अमित शाह अपने वाहनों के काफिले के साथ हेलीपैड के लिए रवाना हुए वहां से वे जयपुर के निकल गए

चुनावी रंग में रंगे इस रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमकर मोदी – मोदी के  साथ  हिंदुस्तान माता की जय नारे लगाए गए  रोड शो के दौरान गृहमंत्री राजस्थानी साफा पहने हुए नजर आए
माना जा रहा है कि बीजेपी ने अमित शाह का रोड शो कराकर बीजेपी के पक्ष में चुनावी माहौल बनाने का कोशिश किया है अब देखना यह है कि अमित शाह के रोड शो से बीजेपी को कितना लाभ मिल पाता है

बहरहाल, बीजेपी कार्यकर्ता अमित शाह के रोड शो को लेकर काफी उत्साहित नजर आए गृहमंत्री अमित शाह के रोड शो के दौरान सीएम भजनलाल शर्मा, यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा, मंत्री एंव जिला लोकसभा प्रभारी गौतम दक, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजोर, खंडेला विधायक सुभाष मील, पूर्व विधायक रतन जलधारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, सह प्रभारी बलराम दून, बीजेपी जिला अध्यक्ष कमल सिखवाल, श्रवण चौधरी सहित हजारों की संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे

 

Back to top button