राष्ट्रीय

दिसंबर 2023 में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस ट्रांजैक्शन ने बनाया नया रिकॉर्ड

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI ने दिसंबर 2023 में 1,202 करोड़ लेंन-देंन का नया रिकॉर्ड बनाया है इस दौरान लोगों ने 18,22,949.45 करोड़ रुपए के लेंन-देंन किए हैं वहीं, एक महीने पहले नवंबर में 1,123 करोड़ लेंन-देंन के जरिए 17,39,740.61 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए गए थेनेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इण्डिया यानी NPCI ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर पेमेंट सिस्टम के ये आंकड़े शेयर किए हैं दिसंबर के आंकडे को देखें तो, सालाना आधार पर लेंन-देंन की संख्या में 54% और इसके जरिए ट्रांसफर किए गए अमाउंट में 42% की बढ़ोतरी हुई हैNewsexpress24. Com 2023 upi 1202 18 23 54 download 27

WhatsApp Group Join Now

NPCI के आंकडों के मुताबिक, वर्ष 2023 में किए गए टोटल लेंन-देंन का वॉल्यूम (संख्या) 11,724 करोड़ रहा है वहीं इसके जरिए ट्रांसफर किया गया अमाउंट यानी वैल्यू 182.3 लाख करोड़ रुपए रहा है

UPI कैसे काम करता है?
UPI सर्विस के लिए आपको एक वर्चुअल पेमेंट एड्रेस तैयार करना होता है इसके बाद इसे बैंक एकाउंट से लिंक करना होगा इसके बाद आपका बैंक एकाउंट नंबर, बैंक का नाम या IFSC कोड आदि याद रखने की आवश्यकता नहीं होती पेमेंट करने वाला बस आपके मोबाइल नंबर के हिसाब से पेमेंट रिक्वेस्ट प्रोसेस करता है

अगर, आपके पास उसका UPI आईडी (ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर या आधार नंबर) है तो आप अपने स्‍मार्टफोन के जरिए सरलता से पैसा भेज सकते हैंकेवल पैसा बल्कि यूटिलिटी बिल पेमेंट, औनलाइन शॉपिंग, खरीदारी आदि के लिए नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड भी आवश्यकता नहीं होगी ये सभी काम आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस सिस्टम से कर सकते हैं

UPI से जुड़ी खास बातें

  • UPI सिस्‍टम रियल टाइम फंड ट्रांसफर करता है एक एप्लीकेशन में कई बैंक एकाउंट लिंक किए जा सकते हैं
  • किसी को पैसा भेजने के लिए आपको केवल उसके मोबाइल नंबर, एकाउंट नंबर या UPI आईडी की आवश्यकता पड़ती है
  • UPI को IMPS के मॉडल पर डेवलप किया गया है इसलिए UPI ऐप के जरिए आप 24×7 बैंकिंग कर सकते हैं
  • UPI से औनलाइन शॉपिंग करने के लिए ओटीपी, सीवीवी कोड, कार्ड नंबर, एक्‍सपायरी डेट आदि की आवश्यकता नहीं होती

Back to top button