राष्ट्रीय

नये साल में भांगड़ समेत ये चार नये थाने जुड़ेंगे कोलकाता पुलिस के दायरे में…

कोलकाता, विकास कुमार गुप्ता : पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Chief Minister Mamata Banerjee) ने दक्षिण 24 परगना के भीतर पड़नेवाले भांगड़ समेत आसपास के थानों को कोलकाता पुलिस के अधीन लाने की घोषणा की थी. इस सिलसिले में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद विधानसभा में एक कानून भी पारित किया गया. इसके बाद लगातार इसकी तैयारियां जोरशोर से चल रही थीं. अब नये वर्ष में भांगड़ समेत चार नये पुलिस स्टेशन भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट और चंदनेश्वर पुलिस स्टेशन कोलकाता पुलिस के दायरे में जुड़नेवाले हैं.Newsexpress24. Com west bengal download 11zon 2024 01 01t180427. 034

WhatsApp Group Join Now

चार नये थानों को कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा

कोलकाता पुलिस आयुक्त विनीत गोयल ने भांगड़ समेत आसपास के कई थानों एवं डिप्टी कमिश्नर (डीसी) कार्यालय का दौरा कर वहां की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने बोला कि सीएम ने इसकी घोषणा पहले ही की थी. इस पर अमल किया गया है. पहले चरण के अनुसार चार नये थानों को कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा. इसके साथ एक ट्रैफिक गार्ड को भी कोलकाता पुलिस में जोड़ा जायेगा. इसके बाद घोषणा किये गये शेष थानों को कोलकाता पुलिस के दायरे में लाया जायेगा.

चार थानों के अतिरिक्त एक ट्रैफिक गार्ड भवन का भी सीपी ने किया दौरा,

इधर, सूत्र बताते हैं कि आनें वाले 2 जनवरी 2024 को भांगड़ समेत चार पुलिस स्टेशन कोलकाता पुलिस में शामिल होने जा रहे हैं. सीएम ममता बनर्जी आनें वाले 2 जनवरी 2024 को नेताजी इंडोर स्टेडियम में एक आधिकारिक कार्यक्रम में औपचारिक तौर पर भांगड़, उत्तर काशीपुर, पोलेरहाट और चंदनेश्वर पुलिस स्टेशन को अब से कोलकाता पुलिस के अधीन लाने की घोषणा करेंगी. शनिवार की रात भांगड़ के इन चारों पुलिस स्टेशनों में कोलकाता पुलिस की तरफ से डंडे, हेलमेट, वॉकी-टॉकी और अन्य उपकरण पहुंचा दिये गये हैं.थानों को कोलकाता पुलिस से जाेड़ने से कानून प्रबंध बनाये रखने में सहायता मिलेंगी.

Back to top button