राष्ट्रीय

नेपाल पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधी को किया अरेस्ट

भारत-नेपाल के रक्सौल बॉर्डर पर नशीला पदार्थ की स्मग्लिंग करने वाला कुख्यात क्रिमिनल बबलू पासवान दो दिन से रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था, जिसके बाद उसकी पत्नी ने हरैया ओपी प्रभारी पर इल्जाम लगाते हुए रक्सौल थाना में आवेदन दिया था कि उसके पति को हरैया प्रभारी ने बुलाया उसके बाद से गायब है. जिसके बाद एसपी कांतेश मिश्रा ने रक्सौल एसडीपीओ धीरेंद्र कुमार को जांच का जिम्मा सौंपा था, उस मुद्दे का खुलासा हो गया है. बबलू कही गायब नहीं हुआ था, बल्कि उसे नेपाल पुलिस ने परसा जिला के बीरगंज चेक पोस्ट से अरैस्ट किया था, इस बात की पुष्टि नेपाल के परसा जिला के एसपी कुमोध ढूंगेल ने लिया है.

Newsexpress24. Com bihar news kakhayata aparathha bbl pasavana 44d4e9169490a7fc66aa73d8cc2a90b2

WhatsApp Group Join Now

परसा एसपी ने कहा कि नशीला पदार्थ का माफिया बबलू पासवान को काठमांडू के गोथातर काण्ड का मुख्य आरोपी था, जिसकी नेपाल पुलिस काफी दिनों से तलाश कर रही थी. इसी क्रम में चेक पोस्ट पर जांच चल रही थी, तभी बबलू पुलिस को देख भागने लगा, जिसके बाद पुलिस ने उस पर फायरिंग की, इस दौरान बबलू को एक गोली दाएं पाव में लगी है. जिसे पुलिस ने उपचार के लिए नारायणी हॉस्पिटल में भर्ती कराया. जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक पिस्टल और नशीला पदार्थ बरामद हुआ है.

लाल मोहम्मद के मर्डर के इल्जाम में तलाश कर रही थी पुलिस

मोहम्मद दर्जी उर्फ लाल मोहम्मद की काठमांडू के कागेश्वरी मनोहरा नगर पालिका-8 के गोथातर में मर्डर कर दी गई थी.  पुलिस के अनुसार बबलू इस घटना का मुख्य योजनाकर्ता था. उस घटना में मोहम्मद दर्जी को 2 गोलियां सिर में, एक गोली दाहिने हाथ में और एक गोली दाहिनी जांघ में लगी थी. गोथातर में मोहम्मद दर्जी ‘एवेंजर एंटरप्राइजेज वर्ल्ड बेस्ट गारमेंट’ नाम से गारमेंट चलाता था,  घर जाने के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने गोली मार दी था, जिससे उसकी वही मृत्यु हो गई थी.

Back to top button