राष्ट्रीय

नोएडा : छात्रों के बीच मारपीट के वीडियो पर पुलिस ने चलाया ये अभियान

नोएडा, 17 अप्रैल (आईएएनएस). नोएडा के सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पड़ने वाली एमिटी यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की आए दिन हाथापाई और हंगामा के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं, जिसके चलते पुलिस के लॉ एंड ऑर्डर की भी किरकिरी होती है.
Newsexpress24. Com 661d4838bb3df police station sector 126 in action 153103584 16x9 1
WhatsApp Group Join Now

एमिटी यूनिवर्सिटी के आसपास के इलाकों में बने हुक्का बार, स्नूकर प्लेस, ढाबों और अन्य दुकानों के देर रात तक चलने के कारण लोगों को भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. इसको देखते हुए नोएडा पुलिस ने अभियान चलाकर नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों का चालान भी काटा. साथ ही, पीजी में रह रहे स्टूडेंट्स और अन्य लोगों का सत्यापन भी करवाया जा रहा है.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 16 अप्रैल को अभियान में गौतमबुद्धनगर की पुलिस कमिश्‍नर लक्ष्मी सिंह से मिले निर्देश पर पुलिस आयुक्त (प्रथम) प्रवीण कुमार सिंह और एसीपी यातायात राजीव गुप्ता ने पुलिस बल के साथ थाना सेक्टर-126 क्षेत्र के भीतर निजी यूनिवर्सिटी के इर्द-गिर्द विशेष चेकिंग अभियान चलाया.

इस अभियान के दौरान 278 गाड़ियों के चालान और 16 गाडियों को क्रेन से टो किया गया. सभी गाड़ी चालकों को निर्देशित किया गया कि वह यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र में पेट्रोलिंग करते हुए संदिग्ध प्रतीत हो रहे वाहनों/व्यक्तियों की तलाशी भी ली गई. क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस द्वारा लगातार की जा रही इस प्रकार की कार्यवाही की सराहना की गई.

नोएडा के एडीसीपी मनीष मिश्रा ने कहा कि कई दिनों से लगातार हाथापाई के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे निजी यूनिवर्सिटी के आसपास गैरकानूनी ढंग से ढाबे हुक्का बार स्नूकर प्लेस आदि चल रहे थे, जिनके कारण बाहरी इलाकों से भी युवा यहां पर आकर मौज-मस्ती करते थे और उनके हंगामा और हाथापाई के वीडियो सामने आते थे. पुलिस ने इन सब के विरुद्ध एक्शन लेते हुए गैरकानूनी रूप से चल रहे सभी ठिकानों को बंद कराया है और पीजी में रह रहे सभी विद्यार्थियों और अन्य लोगों का सत्यापन करने की आरंभ की है. उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी तरह जारी रहेगा और पुलिस लगातार चेकिंग करती रहेगी.

Back to top button