राष्ट्रीय

नोएडा में लगने वाले जाम के झंझट से मिलेगी मुक्ति

अगर आप भी नोएडा में रहते हैं और ट्रैफिक से परेशान है तो अब आपको जल्द ही इससे राहत मिलने वाली है नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) अब जाम के झंझट से मुक्ति के लिए नया प्लान बना रही है नोएडा एक्सप्रेस से दिल्ली बॉर्डर और माहामाया फ्लाईओवर के बीच लगने वाले जाम को कम करने के लिए 4 किमी के हिस्से को चौड़ा करने का प्लान बनाया जा रहा है, नोएडा अथॉरिटी इस समय चोकपॉइंट्स का पता लगा रही है नोएडा अथॉरिटी सर्वे के जरिए इन चोकपॉइंट्स का पता लगाएगी फिलहाल, अभी दिल्ली से बाहर जाने वालों के लिए डीएनडी लूप से फिल्म सिटी तक 500 मीटर की रोड को चौड़ा किया जाएगाNewsexpress24. Com download 23 3

WhatsApp Group Join Now

काफी कठिन भरा है 4 किमी का रास्ता

एक्सप्रेसवे का 4 किमी का हिस्सा यात्रियों के लिए काफी कठिनाई भरा रहता है यहां पर लोगों को घंटों खड़े रहना पड़ता है यहां पर अक्सर जाम लगा रहता है, जिसको कम करने के लिए नोएडा अथॉरिटी ने यह प्लान बनाया है

10 मिनट का रूट लेता है 1 घंटा

नोएडा एंट्री गेट से महामाया फ्लाईओवर तक, खासकर फिल्म सिटी के पास जहां पर कई ऑफिस और मॉल हैं… वहां पर हमेशा लंबा ट्रैफिक लगा रहता है इस रूट पर गाड़ी कछुए की गति से चलते हैं 4 किमी की दूरी के लिए 10 मिनट से अधिक की ड्राइव की आवश्यकता नहीं होने चाहिए यह यात्रा केवल 10 मिनट में पूरा हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी उस स्थान पर लोगों को 30 मिनट से 1 घंटे तक का समय लग जाता है

नोएडा अथॉरिटी के CEO क्या बोले?

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ लोकेश एम ने बोला कि यह रूट यात्रियों के लिए काफी कठिनाई भरा रहता है उन्होंने बोला है कि मैंने एक सर्वे कराने का प्लान किया है, जिसको लेकर योजना तैयार की जा रही है इसके लिए जल्द ही निविदा जारी की जाएगी और  ठेकेदार को काम पर रखा  जाएगा

बनाया है ये प्लान

उन्होंने बोला है कि हम पहले चरण में डीएनडी लूप से एपीजे विद्यालय की ओर 500 मीटर के पैच को चौड़ा करेंगे फिल्म सिटी तक इस कैरिजवे को एक अतिरिक्त लेन के साथ 2.5 मीटर चौड़ा किया जाएगा इससे दिल्ली से नोएडा में प्रवेश करने वाला यातायात सरल हो जाएगा अगले कुछ चरणों में हम एक्सप्रेसवे पर महामाया फ्लाईओवर तक अन्य चोकपॉइंट्स को चौड़ा करेंगें

Back to top button