राष्ट्रीय

मणिपुर में उग्रवादियों के हमले से सीआरपीएफ के दो कर्मी हुये शहीद दो अन्य घायल

मणिपुर में अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रही है. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में सुरक्षा बलों के एक शिविर पर उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो कर्मी शहीद हो गए और दो अन्य कर्मी घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी.Newsexpress24. Com crpf download 11zon 2024 04 27t092013. 597

WhatsApp Group Join Now

पुलिस ने कहा कि उग्रवादियों ने मोइरांग पुलिस थाना क्षेत्र के नारानसेना में आईआरबीएन (भारतीय आरक्षित वाहिनी) शिविर पर धावा किया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उग्रवादियों ने शिविर को निशाना बनाकर पहाड़ी की चोटियों से ताबड़तोड़ गोलीबारी की. गोलीबारी रात करीब साढ़े 12 बजे प्रारम्भ हुई और देर रात लगभग सवा दो बजे तक जारी रही. आतंकियों ने बम भी फेंके, जिनमें से एक बम सीआरपीएफ की 128 बटालियन की चौकी में फट गया.

Back to top button