राजस्थान में हुए भीषण सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत
शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे नौ लोगों की राजस्थान के झालावाड़ जिले में शनिवार देर रात उस समय मृत्यु हो गई जब उनकी कार सामने से आ रहे एक ट्रक से टकरा गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. हादसे की चपेट में आए लोग एक शादी कार्यक्रम में भाग लेकर भोपाल के डूंगरी गांव से लौट रहे थे. इस हादसा में मारे गए सभी लोगों की उम्र 16 से 30 साल थी.

एकलेरा पुलिस थाना प्रभारी संदीप विशोनी ने कहा कि मृतकों में 16 वर्षीय रोहित, 22 वर्षीय सोनू और 24 वर्षीय दीपक शामिल हैं. उन्होंने कहा कि ये तीनों भाई थे. उन्होंने बोला कि अन्य मृतकों की पहचान 24 वर्षीय अशोक, 33 वर्षीय हेमराज, 25 वर्षीय रविशंकर और 20 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि ये सभी झालावाड़ के एकलेरा गांव में बागरी मोहल्ले के रहने वाले थे. थाना प्रभारी ने कहा कि 22 वर्षीय रोहित और 20 वर्षीय रामकिशन की भी इस हादसे में मृत्यु हो गई जो झालावाड़ के खानपुर क्षेत्र और बारां जिले के हरनावदा के रहने वाले थे.
विशोनी ने कहा कि 18 वर्षीय मनीष बागरी की हालत गंभीर है और उसका हॉस्पिटल में उपचार जारी है. पुलिस उपाधीक्षक हेमंत गौतम ने कहा कि हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे की चपेट में आए लोगों के सम्बन्धी गोपाल बागरी ने कहा कि रात करीब साढ़े 12 बजे तीन कारों और दो पिकअप गाड़ियों में करीब 35-40 बाराती डूंगरी से निकले थे. उन्होंने बोला कि रास्ते में वे भोपाल रोड पर स्थित खिमची गांव में चाय पीने के लिए रुक गए लेकिन अन्य कार आगे बढ़ गई.
गोपाल बागरी ने कहा कि लगभग 10 मिनट बाद उन्होंने अपनी यात्रा फिर से प्रारम्भ की और कुछ मिनट की यात्रा के बाद लगभग सवा दो बजे उन्हें पचोला गांव के पास एक कार क्षतिग्रस्त हालत में एक ट्रक में फंसी हुई मिली. गंभीर रूप से घायल लोगों को बाहर निकालने के लिए बचावकर्मियों को कार का पिछला दरवाजा तोड़ना पड़ा. दुर्घनाग्रस्त कार में सवार पांच लोगों को एक निजी हॉस्पिटल और चार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया

