राष्ट्रीय

लोकसभा की 88 सीटों पर चुनाव संपन्न, जानें अन्य राज्यों का हाल

शाम 5 बजे तक के राज्यवार मतदान के आंकड़ों की बात करें तो सबसे अधिक त्रिपुरा में 76.23 फीसदी और सबसे कम यूपी में 52.64 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है. निर्वाचन आयोग के मुताबिक, शाम पांच बजे तक अलीगढ़ में 54.36 प्रतिशत, अमरोहा में 61.89 फीसद, बागपत में 52.74 फीसद, बुलंदशहर में 54.34 फीसद, गौतमबुद्धनगर में 51.66 फीसद, गाजियाबाद में 48.21 फीसद, मथुरा में 46.96 फीसद और मेरठ में 54.62 फीसद मतदान हो चुका है.
Newsexpress24. Com 88 5 up download 71
WhatsApp Group Join Now

अन्य राज्यों के मतदान फीसदी की बात करें तो, शाम 5 बजे तक मणिपुर में 76.06 प्रतिशत, छत्तीसगढ़ में 72.13 फीसदी और पश्चिम बंगाल में 71.84 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया है.शाम 5 बजे तक असम में 70.66, जम्मू और कश्मीर में 67.22, केरल में 63.97, कर्नाटक में 63.90, राजस्थान में 59.19, मध्य प्रदेश में 54.83, महाराष्ट्र में 53.51 और बिहार में 53.03 फीसदी मतदाताओं ने वोट किया है

Back to top button