राष्ट्रीय

13 अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी

कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की 13 अप्रैल को गढ़वाल संसदीय क्षेत्र के रामनगर और हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी रैली होगी. प्रदेश कांग्रेस पार्टी कमेटी ने रैली की तैयारियां प्रारम्भ कर दी हैं.चुनावी घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी की यह पहली चुनावी रैली होगी. प्रदेश कांग्रेस पार्टी उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने बताया, 13 अप्रैल को राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा का कार्यक्रम तय हो गया है. गढ़वाल सीट के रामनगर में पार्टी प्रत्याशी गणेश गोदियाल के लिए वोट मांगेंगी. इसी दिन हरिद्वार सीट के रुड़की में चुनावी जनसभा में पार्टी प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह के लिए प्रचार करेंगी.Newsexpress24. Com election 2024 13 download 17

WhatsApp Group Join Now

प्रियंका दिल्ली से हेलिकॉप्टर से 11.50 बजे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ग्राउंड, रामनगर (नैनीताल) पहुंच कर जनसभा को संबोधित करेंगी. इसी दिन अपराह्न तीन बजे डीएवी ग्राउंड रुड़की (हरिद्वार) में चुनावी जनसभा होगी. जोशी ने कहा कि प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा के लिए पार्टी ने तैयारी प्रारम्भ कर दी है.कहा, इन चुनावी जनसभाओं में दोनों लोकसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रदेश कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष करन माहरा ने सभी कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि पूरे जोश के साथ प्रियंका गांधी की चुनावी जनसभा को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुट जाएं.

Back to top button