भोपाल मेट्रो स्टेशन का 1368वां गर्डर भी लॉन्च
भोपाल में मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर के कुल 8 स्टेशन में 1368वां गर्डर भी लॉन्च कर दिया गया है. अंतिम गर्डर अलकापुरी स्टेशन पर रखा गया. इसके 3 स्टेशन- अलकापुरी, एम्स और डीआरएम ऑफिस पर ट्रैक बिछारे, एंट्री, दीवारें बनाने का काम प्रारम्भ होगा.

भोपाल में मेट्रो का 6.22 किमी लंबा प्रायोरिटी कॉरिडोर है, जो सुभाषनगर से एम्स के बीच है. इस दौरान 8 स्टेशन हैं. जिसमें से सुभाषनगर, डीबी मॉल, एमपी नगर, केंद्रीय विद्यालय और रानी कमलापति स्टेशन पर पिछले वर्ष की गर्डर, ट्रैक की लॉन्चिंग हो चुकी है, लेकिन अलकापुरी, एम्स और डीआरएम ऑफिस स्टेशनों का काम प्रारम्भ नहीं हो सका था. अक्टूबर-23 में मेट्रो का ट्रायल रन होने के बाद तीनों स्टेशनों पर काम में तेजी लाई गई. स्टेशनों का काम भी प्रारम्भ किया गया. गर्डर लॉन्चिंग भी हुई. यह काम अलकापुरी स्टेशन पर शनिवार देर रात में पूरा कर लिया गया डीबी मॉल के सामने स्टेशन पर इंटीरियर समेत अन्य काम किए जा रहे हैं.
एक स्टेशन पर 171 गर्डर
एक स्टेशन पर कुल 171 गर्डर रखे गए हैं. इस तरह कुल 1368 गर्डर लॉन्च किए गए हैं.
आगे यह काम
ट्रायल रन के 5 स्टेशनों पर लगभग 90% काम पूरा हो चुका है. यहां पर अभी इंटीरियर समेत अंदरूनी काम ही बचे हैं. वहीं, अलकापुरी, एम्स और डीआरएम ऑफिस स्टेशनों पर गर्डर लॉन्चिंग के साथ 40 फीसदी तक काम पूरा कर लिया गया है. अब यहां ट्रैक बिछेगा. इसके साथ स्टेशन की दीवारें बनाने का काम होगा. वहीं, इंटीरियर समेत अन्य काम भी किए जाएंगे. मेट्रो के एमडी सीबी चक्रवर्ती ने भी गर्डर लॉन्चिंग होने पर खुशी जाहिर की है.मध्यप्रदेश के 2 बड़े शहर भोपाल और इंदौर में मेट्रो 80Km प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. भोपाल में इस गति का ट्रायल में सफलता मिल चुकी है. हालांकि, ट्रैक पर मेट्रो ट्रेन 90Km की गति से भी दौड़ाई जा सकती है. ताकि, ट्रैक और कोच के सिस्टम के सभी पैरामीटर पूरे हो सके. भोपाल में ट्रायल के बाद इंदौर में भी इसी गति में ट्रेन जल्द ही दौड़ेगी. हर 2 मिनट में ट्रेन स्टेशन पर रुकेगी.भोपाल के सुभाष नगर से रानी कमलापति (RKMP) के बीच मेट्रो कोच को ट्रैक पर दौड़ाकर ट्रायल रन किया जा रहा है. अब तक की सबसे अधिक 80Km की गति में मेट्रो दौड़ चुकी है. इसे बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है, क्योंकि जब भी मेट्रो का कमर्शियल रन प्रारम्भ होगा, तब यही रफ्तार रहेगी.

