राष्ट्रीय

ट्रेन से 186 यात्री 17 दिन की चार धाम यात्रा पर रवाना

यात्री चीन सीमा के निकट माना गांव स्थित बदरीनाथ मंदिर, जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, इसके समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच के दर्शन करेंगे

विशेष ट्रेन से 186 यात्री 17 दिन की चार धाम यात्रा पर बृहस्पतिवार को रवाना हुए इन तीर्थयात्रियों को विशेष ट्रेन बदरीनाथ, पुरी, रामेश्वरम और द्वारका के दर्शन कराएगीNewsexpress24. Com special train 186 17 download 2023 09 15t121229. 522

WhatsApp Group Join Now

उत्तर रेलवे के प्रवक्ता ने कहा कि वातानुकूलित डीलक्स ट्रेन से 17 दिन की यात्रा के दौरान श्रद्धालु वाराणसी, नासिक, मदुरै और हम्पी में भी रुकेंगे
उन्होंने कहा कि इस ट्रेन का परिचालन भारतीय रेलवे खान-पान और पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) कर रहा है तथा यह बृहस्पतिवार शाम को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से रवाना हुई

भारत गौरव डीलक्स वातानुकूलित ट्रेन में यात्रियों के लिए कई सुविधाएं हैं जिनमें दो रेस्तरां, आधुनिक रसोईघर, वातानुकूलित प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी डिब्बों में स्नानागार, सेंसर आधारित शौचालय और पैरों की मसाज करने वाले उपकरण शामिल हैं

पूर्ण रूप से वातानुकूलित ट्रेन में तीन श्रेणी -वातानुकूलित प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी और तृतीय श्रेणी हैं और इसमें प्रत्येक डिब्बे में सुरक्षा गार्ड तथा सीसीटीवी कैमरे लगे हैं

यात्री चीन सीमा के निकट माना गांव स्थित बदरीनाथ मंदिर, जोशीमठ स्थित नरसिंह मंदिर, पुरी में जगन्नाथ मंदिर, इसके समुद्र तट, कोणार्क सूर्य मंदिर और चंद्रभागा बीच के दर्शन करेंगे

रामेश्वरम में यात्री रामनाथस्वामी मंदिर और धनुषकोडि के दर्शन करेंगे जबकि द्वारा में तीर्थयात्रियों को द्वारकाधीश मंदिर, नागेश्वर ज्योर्तिलिंग और बेट द्वारका के दर्शन करने का अवसर प्राप्त होगा

 



Back to top button